Delhi Water Crisis: दिल्ली के इस इलाके में पिछले 2 साल से पानी का संकट, पहले गंदा पानी अब सूखे नल; सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद को परेशान

राजधानी दिल्ली में जहां एक तरफ पानी की सप्लाई बेहतर बनाने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक इलाका पिछले 2 सालों से पानी की कमी की मार झेल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में पहले 2 साल गंदा पानी आया और अब 2 महीनों से पानी पूरी तरह बंद हो गई है. जानिए क्या कहा वहां के लोगों ने.

DELHI WATER ISSUE

दिल्ली के इस इलाके में पानी की समस्या से परेशान लोग. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में पिछले करीब 2 साल से जल संकट बना हुआ है. स्थानीय लोग लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं.
  • पहले घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था, लेकिन अब कई इलाकों में पिछले 2 महीने से नलों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है.
  • स्थानीय लोगों के अनुसार, अगस्त 2024 में सीवर लाइन की खुदाई के बाद पानी की पाइपलाइन व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके बाद समस्या लगातार बढ़ती गई.
  • निवासियों का आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला है, जिस कारण उन्हें बहुत परेशान होना पड़ रहा है.

देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ पानी के संकट ने जीवन मुश्किल बना दिया है. पानी हर किसी की जरूरत है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है. पानी की बेहतर सप्लाई पर हर किसी का हक है, लेकिन दिल्ली के एक इलाके में बीते 2 साल से पानी का ऐसा संकट चल रहा है, जिससे वहां रहने वाले हजारों परिवार परेशान है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके को पिछले 2 सालों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मपुरी के पी-16, गली नंबर-17 और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग लंबे समय से खराब पानी की समस्या झेल रहे हैं. इतना ही नहीं, पहले घरों में गंदा, बदबूदार और इस्तेमाल के लायक पानी नहीं पहुंच रहा था, लेकिन अब स्थिति और ज्यादा खराब हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 2 महीने से इलाके के कई घरों में नलों से पानी आना पूरी तरह बंद हो गया है. इससे सैकड़ों परिवारों को रोजाना पानी के लिए टैंकरों और दूसरे इलाकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

विज्ञापन

सीवर लाइन के काम के बाद बिगड़ी पानी की व्यवस्था

स्थानीय लोगों के अनुसार, 2 साल पहले पानी की सप्लाई ठीक थी, लेकिन अगस्त 2024 में जब इलाके में सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई का काम शुरू किया गया तो, तभी से स्थिति बिगड़ने लगी. बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन व्यवस्था प्रभावित हुई और इसके बाद से लोगों की परेशानी शुरू हो गई. कार्य के कारण पहले तो घरों में गंदा और बदबूदार पानी आने लगा, जिससे लोगों की स्वास्थ्य तक बिगड़ने लगा. हालांकि, जब इसकी शिकायत संबंधित विभाग को दी गई तो, उनके तरफ से कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया.

अधिकारियों पर लोगों का बड़ा आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रह्मपुरी के निवासियों का कहना है कि उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड सहित कई संबंधित अधिकारियों के पास शिकायतें दर्ज कराईं. शिकायत के बाद कई बार टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी लिया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही. लोगों का कहना है कि हर बार बस जांच और जल्द समाधान का भरोसा दिया जाता रहा है, लेकिन पाइपलाइन की मरम्मत या पानी की सप्लाई कैसे दोबारा बहाल होगी इसको लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया है. इतना ही नहीं, सबसे हैरानी की बात ये रही कि, लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों का बिना समाधान किए ही निस्तारण दिखा दिया गया.

विज्ञापन

फोन तक उठाने से कतरा रहे अधिकारी

लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर इलाके के विधायक समेत इलाके के लोगों ने जल बोर्ड के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार इस समस्या को ठीक करने को लेकर गुहार लगी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. आलम यह है कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि जल बोर्ड के कई अधिकारी अब फोन तक नहीं उठा रहे हैं.

पानी की कमी से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित

पानी की सप्लाई बंद होने से ब्रह्मपुरी के लोगों की दैनिक जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. घर के काम, खाना बनाने, सफाई और पीने के पानी के लिए लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है और पानी का बहुत सोच समझकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है. कई परिवार मजबूरी में टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं, जबकि कुछ लोग आसपास के इलाकों से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं. इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय तक साफ पानी नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ी हैं. कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं और संक्रमण जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है. खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति ज्यादा परेशान करने वाली बन रही है.

विज्ञापन

पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना बेहद परेशान करने वाला है. स्थानीय लोग दिल्ली जल बोर्ड और संबंधित विभागों से अपील की है कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जल्द से जल्द सामान्य जलापूर्ति बहाल की जाए.

मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में लंबे समय से चल रहा जल संकट लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है. पानी जैसी जरूरी सुविधा के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है. स्थानीय निवासियों की मांग है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाले, ताकि लोगों को साफ और नियमित पेयजल मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ