Delhi Voters get Discount After Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान कल यानी 25 मई को होना है। इस दौरान दिल्ली की 7 सीटों पर भी वोटिंग होगी। ऐसे में वोटिंग से एक दिन पहले दिल्ली की जनता के अच्छी खबर है। दिल्ली में वोटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए कुछ रेस्टाॅरेंट, दुकानों, पार्लर और ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों ने डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है। इस बीच चुनाव आयोग भी वोटिंग बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने तो वोटर्स के लिए 50 प्रतिशत डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार 25 मई को दिल्ली में वोट डालने के बाद अंगुली पर लगाई जाने वाली स्याही को प्रमाण के तौर पर दिखाकर मिनिस्ट्री ऑफ बीयर, द दारजी बार एंड चिकन, चिडो, ब्रूओकेट, ब्रूअरी स्काई बार एंड चिकन, वियतनोम और अन्य रेस्टाॅरेंट में अपने डाइन इन बिल पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट पा सकते हैं।
स्विगी में 50 प्रतिशत डिस्काउंट
इस पहल को लेकर स्विगी डाइनआउट के प्रमुख स्वप्निल बाजपेयी ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि यह एक विशेषाधिकार और जिम्मेदारी भी है। नागरिकों की सक्रियता बढ़ाने के लिए शहर के टॉप रेस्टोरेंट्स से हाथ मिलाकर स्विगी डाइनआउट को खुशी हो रही है। हम दिल्ली के लोगों से बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
महिलाओं को रिझाने की भी पूरी तैयारी
जानकारी के अनुसार दिल्ली में वोटिंग के बाद 171 से अधिक रेस्टाॅरेंट और होटल ऐसे हैं जो वोटर्स को मतदान पर छूट देने की घोषणा कर रहे हैं। स्विगी के अलावा केएफसी ने वोट देने के बाद केक फ्री देने की घोषणा की है। पिंड बलूची ने खाने पीने पर 20 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। इसके अलावा जोमैटो ने भी बिल पर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। वोटिंग के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई सैलून और पार्लर में भी 10 से 20 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रैपिडो ने वोट देने के बाद वोटर्स को घर तक फ्री राइड देने की घोषणा की है। इसके साथ ही दिल्ली के 50 से ज्यादा बाजारों में भी खरीदारी पर छूट का फैसला किया है।
ये भी पढ़ेंः काशी-मथुरा में मंदिर नहीं बना तो बदल देंगे भाजपा सरकार, महंत राजू दास का बड़ा बयान
ये भी पढ़ेंः BJP नेता की कार में मिले 24 लाख, गिनी जा रहीं नोटों की गड्डियां, नाके पर हुई थी चेकिंग
संबंधित खबरें
दादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
28 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
5 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
6 hrs agoLIVE: मुंबई-महाराष्ट्र में होंगे प्रदर्शन, तानाशाही नहीं सहेंगे- ठाकरे
14 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
22 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines