Delhi Inderlok Namaz Case : दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग सड़क पर नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच वहां एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को हटाने के लिए पैर से लात मारी। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि मामला इंद्रलोक का है। जहां नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ पुलिसकर्मी ने अपमानजनक व्यवहार करते हुए लात मारता दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी ने दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि नमाज़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफरत है जो इस जवान के दिल में भरी है। इस पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : बुरा फंसा ये पुलिसकर्मी! बुजुर्ग ड्राइवर ने घूस देने की बनाई रील, हो गया वायरल
एक अन्य ने लिखा कि अगर पुलिस में इतनी भी इंसानियत नहीं बची तो क्या होगा। ऐसे पुलिसकर्मी थाने के अंदर आम लोगों का क्या हाल करते होगें! ये हर रोज लोगों की नशों में जो नफरत भरी जा रही है उसी का नतीज़ा है। एक अन्य ने लिखा कि एक तरफ कांवड़ लेकर जा रहे लोगों पर फूल बरसाया जाता है दूसरी तरह नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारी जाती है, ये दोहरा रवैया क्यों अपनाया जा रहा है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। आरोपी चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है और लोगों से अपने घर जाने की अपील की जा रही है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
5 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
13 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
15 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
19 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
19 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
22 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines