बुरा फंसा ये पुलिसकर्मी! बुजुर्ग ड्राइवर ने घूस देने की बनाई रील, हो गया वायरल

Policeman Taking Bribe From Truck Driver : वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर से एक पुलिसकर्मी घूस लेता दिखाई दे रहा है। मोबाइल कैमरा देखकर पुलिसकर्मी को शक हुआ तो ड्राइवर ने चालाकी से उसका ध्यान भटका दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

policeman Bribe Viral Video

Policeman Taking Bribe From Truck Driver : ट्रक ड्राइवर से घूस लेते एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग ट्रक ड्राइवर ने बड़ी होशियारी से घूस ले रहे पुलिसकर्मी को अपने कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि पुलिसकर्मी को शक तो हो गया लेकिन बुजुर्ग ड्राइवर ने बड़ी ही आसानी से चकमा दे दिया और अब वीडियो वायरल हो रहा है।

ड्राइवर की चालाकी में फंसा पुलिसकर्मी 

वीडियो में एक ट्रक ड्राइवर अपनी सीट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, उसका दरवाजा खुला तो नीचे एक पुलिसकर्मी हाथ बढ़ाये खड़ा था। ड्राइवर ने कुछ पैसे निकाले और पुलिसकर्मी को पकड़ा दिए। ड्राइवर ने इसका पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि जब पुलिसकर्मी की नजर फोन के कैमरे पर पड़ी तो वह सन्न रह गया।

‘हम तो रील बना रहे’

पुलिसकर्मी ने ड्राइवर से पूछा कि वीडियो बना रहे हो क्या? इस पर ड्राइवर ने जवाब दिया कि अरे हम रील बनाते रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि पुलिसकर्मी पर कार्रवाई जरूर हुई होगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है और कब का है।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि अब नौकरी भी गई इनकी, इन्हें तो बस 100 की पत्ती में ही बिक जाना है। एक अन्य ने लिखा कि चोरों के अंदर इतनी बेशर्मी हो गई है कि सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है फिर भी डर नहीं है। एक ने लिखा कि अबकी बार ये बेचारा फंस गया है। एक ने लिखा कि हमारी पुलिस पूरी दुनिया भर में इसीलिए प्रसिद्द है।

एक ने लिखा कि ऐसे कई विभाग हैं, जहां के लोग खूब घूस लेते हैं लेकिन कोई चूं भी नहीं करता। एक अन्य ने लिखा कि ये तो फेमस हो गए हैं भाई। एक अन्य ने लिखा कि छोटे अधिकारियों की नौकरी खाना आसान हैं लेकिन इनके आकाओं को कभी फंसाओ तब तो कुछ लोगों को राहत भी मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ