Delhi Crime: दिल्ली के आरके पुरम में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

Delhi crime news, Two women shot dead in delhi, Ambedkar Basti, RK Puram crime news

Delhi Crime: दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर मुख्य रूप से महिलाओं के भाई की हत्या के लिए आए थे। इस दौरान बहस के बीच महिलाओं को गोली मारे जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी का कहना है कि हमें दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जांच पड़ताल शुरू की। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ वेस्ट ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अंबेडकर बस्ती इलाके में दो महिलाओं की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ