Delhi Twin Girls Murder: दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। पूठकलां गांव में एक हैवान पिता ने बेटे की चाह में अपनी दो जुड़वा बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। 4 जून को रात को ही वारदात के बाद बच्चियों के शव घर के पास जमीन में दफना दिए। आरोपी तब से फरार था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 32 साल का नीरज सोलंकी है, जिसको दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला से अरेस्ट किया है। आरोपी के खिलाफ सुल्तानपुरी थाने में 21 जून को केस दर्ज किया गया था। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी, जिसको आज दबोच लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस को छका रहा था। पुलिस रेड करती, वह उससे पहले ही ठिकाना बदल लेता।
मोबाइल-सिम बदले, लेकिन चढ़ गया पुलिस के हत्थे
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने दिल्ली, हरियाणा में कई बार ठिकाने बदले। लेकिन आखिर में उसकी लोकेशन पता लग गई। जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किए हैवान को दबोच लिया। आरोपी पढ़ा लिखा है। उसे पता था कि क्या कर रहा है? वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से पासआउट है। उसने डीयू से स्नातक की डिग्री ली है। वह कुछ नहीं करता, सिर्फ अपनी किराये की संपत्ति के सहारे गुजर बसर कर रहा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि पीसीआर को 3 जून को कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया था कि उसकी 3 दिन की जुड़वा भांजियों की हत्या जीजा ने कर दी है। उनको मारने के बाद आरोपी ने शमशान घाट में दफना दिया है।
पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में बच्चियों के शव निकाले थे। लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग रहा था। बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके मामा को सौंपे गए थे। आरोपी की शादी रोहतक के गांव इस्मिला की रहने वाली महिला से हुई थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर चांज का जिम्मा क्राइम ब्रांच के हवाले किया था। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए कई बार रेड की। लेकिन हर बार नीरज सोलंकी फरार हो जाता था। एसीपी उमेश बर्थवाल की टीम इंस्पेक्टर योगेश और विनोद यादव के निरीक्षण में लगातार उसका पीछा कर रही थी। आरोपी बचने के लिए बार-बार सिम और मोबाइल भी बदल रहा था। आखिर में वह पुलिस के हाथ लग गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines