पत्नी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो पति ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, पहले 3 बच्चों का बाप है पीड़ित

Uttar Pradesh News: यूपी के जौनपुर में एक अधेड़ व्यक्ति ने पत्नी से परेशान होकर ऐसा कारनामा कर दिया। जिससे उसकी जान पर बन आई। व्यक्ति की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। खून से लथपथ हालत में उसे परिजनों ने भर्ती करवाया था। एक साल से अधेड़ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

up news

अधेड़ ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट।

Jaunpur Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसकी जान पर बन आई। दोनों के बीच एक साल से फिजिकल रिलेशन नहीं बना था। कई दिन से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। इसी बात से आहत व्यक्ति ने खुद का प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद वह पूरी तरह खन से सन गया। इसके बाद अधेड़ की पत्नी अपने मायके फरार हो गई। परिजनों में उसकी हालत देख कोहराम मच गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन

55 साल का अधेड़ 3 बच्चों का पिता

मामला सुहवल थाना इलाके के अंतर्गत आते एक गांव का है। 55 साल के अधेड़ ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा है, जो राजमिस्त्री का काम करता है। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। उसका कई दिन से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। दोनों एक ही छत के नीचे रहते थे, लेकिन बातचीत बंद थी। दोनों के बीच सालभर से संबंध नहीं बने थे। जिसके कारण अधेड़ तनाव में था। बताया जा रहा है कि उसने नाराजगी दूर करने के लिए पत्नी से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे डांट दिया। इसके बाद अधेड़ ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद पूरी तरह खून से लथपथ हो गया।

विज्ञापन

अधेड़ को उसके घरवाले अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पत्नी मायके भाग गई। उसे अस्पताल में देखने के लिए भी नहीं आई। वहीं, महिला के घरवालों ने बताया है कि वह अपने मायके में भाई के घर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आई है। बता दें कि अधेड़ तीन बच्चों का पिता है। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह गांव में काम करके अपना गुजारा करता है। परिजन मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उसकी शादी जमानियां इलाके की महिला से 30 साल पहले हुई थी। पत्नी के कारण ही अधेड़ का अपने भाइयों से भी झगड़ा होता रहता है। आरोपी सभी से अलग रहता है। उसकी किसी से बोलचाल नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ