त्योहारों और शादियों के सीजन की शुरुआत होते ही दिल्ली के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. इस दौरान सड़कों पर जाम न लगे और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है. दिल्ली पुलिस की सेंट्रल रेंज ने मशहूर कमर्शियल हब करोल बाग में एक हफ्ते का विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट और एन्फोर्समेंट अभियान चलाया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह विशेष अभियान 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक चलाया गया.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से होगी प्रदूषण फैलाने वाली बसों की निगरानी
एक सप्ताह में काटे गए कुल 1,369 चालान
सात दिनों तक चले इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 1,369 चालान काटे गए. पुलिस का मुख्य फोकस बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक में बाधा डालने वालों पर रहा. इनमें सबसे ज्यादा 709 चालान गलत या अवैध पार्किंग के लिए किए गए. इसके अलावा नो-एंट्री जोन के नियमों का उल्लंघन करने वाले 218 वाहनों और अन्य ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 442 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. सड़क पर रुकावट पैदा करने वाली 285 गाड़ियों पर क्लैंप लगाकर उन्हें जब्त या ब्लॉक किया गया.
ट्रिपल राइडिंग और मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी नकेल
अभियान केवल पार्किंग तक सीमित नहीं था. पुलिस ने उन सभी लापरवाहियों पर सख्ती दिखाई जो सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बनती हैं. बिना अनुमति वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, शीशों पर काली फिल्म और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी चालान काटे गए.
अभियान का मकसद: जाम-मुक्त और सुरक्षित सफर
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि बाजार में ट्रैफिक अनुशासन बनाना है. त्योहारी भीड़ को देखते हुए सड़क की खाली जगह का सही उपयोग हो सके, पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिले और स्थानीय निवासियों व खरीदारों को घंटों जाम में न फंसना पड़े, इसी को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे बाजार जाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और गाड़ियों को केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें.
यह भी पढ़ें : ‘मेट्रो और पूल कैब का इस्तेमाल करें…’ GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
9 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines