हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Traffic Advisory: घर से बाहर निकल रहे हैं तो पढ़ लें एडवाइजरी, वरना पड़ सकता है पछताना

Delhi Traffic Police Advisory: अगर आप दिल्ली में हैं और आज घर से बाहर निकलने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, वरना आपको पछताना पड़ सकता है। कई रूटों पर डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को एक्साइज पॉलिसी केस (Excise Policy Case) में 21 मार्च की रात गिरफ्तार करने के बाद से सियासी पारा हाई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। आज AAP ने  रात 10 बजे पीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान किया है, जिसके चलते पीएम हाउस के आसपास की रोड को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है।

नई दिल्ली में इन इलाकों में लोगों के जाने पर लगा बैन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आज नई दिल्ली क्षेत्र में विशेष कानून एवं व्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इलाके में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही जनता के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा।

निर्देशों का उल्लंघन करने पर चलाया जाएगा मुकदमा

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, तुगलग रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग की सड़कों पर पार्क किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा। अनुचित पार्किंग और कानूनी निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा भी चलाया जाएगा। खींचे गए वाहनों को काली बाड़ी मार्ग स्थित ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: होली खेलते समय हाईटेंशन की चपेट में आए 6 लोग, 3 की हालत गंभीर

डायवर्जन बिंदु

  • अरबिंदो चौक
  • तुगलक रोड
  • गोलचक्कर सम्राट होटल
  • गोलचक्कर जिमखाना डाकघर
  • गोल चक्कर तीन मूर्ति हाइफ़ा
  • गोलचक्कर नीति मार्ग
  • गोलचक्कर कौटिल्य मार्ग

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पीएम आवास ‘घेराव’ के विरोध के मद्देनजर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस की तैनाती के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमने पीएम आवास और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुरक्षा तैनात की है। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर चढ़ने/उतरने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आज नई दिल्ली क्षेत्र में 50 गश्ती वाहन मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, Delhi Police ने जारी किया बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें