---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में AAP लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती तो पूर्वी दिल्ली से कुलदीप लड़ेंगे चुनाव

Lok sabha election 2024: आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। आप के चार सीटों और कांग्रेस के तीन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने पर रजामंदी बनी है। सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक के बाद आज आप ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया गया है।

---विज्ञापन---

Lok sabha election 2024: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कुलदीप कुमार तो नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप ने सुशील गुप्ता को अपना प्रत्याशी चुना है। नामों के ऐलान से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कमेटी की आखिरी मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं। इन सीटों पर आप और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। आप दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और तीन पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी।

---विज्ञापन---

किस सीट पर कौन उम्मीदवार

पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा
दक्षिण दिल्ली- सहीराम पहलवान
नई दिल्ली- सोमनाथ भारती

---विज्ञापन---

साल 2019 लोकसभा चुनावों के नतीजे

जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर जीते थे। उन्हें 696156 वोट मिले थे। नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मिनाक्षी लेखी जीती थीं, उन्हें 504206 वोट मिले थे। दक्षिणी दिल्ली में विजयी रहे बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को कुल 687014 वोट मिले थे और पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी के प्रवेश साहब सिंह वर्मा को कुल 865648 वोट मिले थे।

हमारी है चारों सीटें 

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है। दिल्ली में विधानसभा और नगर निगम में हमारी सरकार है ऐसे में ये चारों लोकसभा सीट एक तरह से हमारी ही हैं बस उन्हें जीतना है और आप का बनाना है। आप नेता आतिशी ने कहा कि केवल आप पार्टी ही अपने जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देती है। उनका कहना था कि पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार हमारे ऐसे ही एक प्रत्याशी हैं। पहले वह निगम पार्षद, फिर विधायक बने और अब सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में क्यों मांगी माफी? यूट्यूबर ध्रुव राठी से क्या कनेक्शन

First published on: Feb 27, 2024 04:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola