होली खेलते समय हाईटेंशन की चपेट में आए 6 लोग, 3 की हालत गंभीर

Holi 2024 : दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। घर की छत पर होली खेल रहे कुछ लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे 6 लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

high tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए छह लोग।

Holi 2024 : देश में आज रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। होली के दिन राष्ट्रीय राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। घर की छत पर होली खेलते-खेलते हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से एक महिला समेत 6 लोग झुलस गए, जिनमें से 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र में स्थित साउथ गणेश नगर में यह घटना घटी है। चश्मदीदों के अनुसार, साउथ गणेश नगर में घर की छत पर कुछ लोग पिचकारी और रंगों से होली खेल रहे थे। छत के सामने से हाईटेंशन बिजली के तार गुजर रहे हैं। छत पर होली खेल रहे कुछ लोग नीचे पार्क में होली खेल रहे लोगों पर पानी फेंक रहे थे।

विज्ञापन

तेज धमाका भी हुआ था

इस दौरान हाईटेंशन वायर पर पानी लगा, जिसकी वजह से बिजली के तार से करंट निकला और उसमें छत पर होली खेल रहे लोग झुलस गए। चश्मदीदों का कहना है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बहुत तेज धमाका हुआ जिससे वो घबरा गए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन

पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि हाईटेंशन बिजली के तार से कुछ लोग झुलस गए हैं। इस पर स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। करंट की चपेट में आने से 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को एम्बुलेंस और पीसीआर वैन से अस्पताल ले जाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ