Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 19 मई को महाजाम का अलर्ट! नोट कर लें ट्रैफिक पुलिस की नई गाइडलाइन

Delhi Traffic Advisory 19 may: दिल्ली में होने जा रहे दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट एडवाइजरी जारी की है. 19 मई को भारत मंडपम के आसपास रिहर्सल के चलते कई रास्ते प्रभावित रहेंगे. परेशानी से बचने के लिए देखें पुलिस के खास सुझाव और वैकल्पिक मार्ग.

Delhi Traffic Advisory.jpg

Delhi Traffic Advisory 19 may: अगर आप 19 मई को दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में होने वाले दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को लेकर एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. भारत मंडपम में 28 मई से 1 जून तक ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट’ और ‘इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट’ का आयोजन होने जा रहा है. इसी की तैयारियों को परखने के लिए 19 मई 2026 को दिल्ली में एक बड़ी समिट रिहर्सल की जाएगी, जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक पर सीधा असर पड़ेगा.

विज्ञापन

19 मई को रिहर्सल का समय और प्रभावित रास्ते

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 19 मई को दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक समिट की रिहर्सल चलेगी. इस दौरान एसपी मार्ग और मथुरा रोड सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे. सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर इन रास्तों को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है. इसके अलावा भारत मंडपम के आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.

विज्ञापन

बिना रुकावट सफर के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

जाम से बचने और समय पर अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक रूट सुझाए हैं:

  • रिंग रोड और वंदे मातरम् मार्ग: ये दोनों मार्ग दोनों दिशाओं में पूरी तरह चालू रहेंगे.
  • एयरपोर्ट जाने वालों के लिए: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्री NH-8 और गुरुग्राम रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह रूट खुला रहेगा.
  • नॉर्थ से साउथ दिल्ली: इस रूट पर यात्रा करने वाले लोग राजघाट और सराय काले खां होकर जाएं.
  • वेस्ट से साउथ दिल्ली: धौला कुआं, मोती बाग और बिकाजी कामा प्लेस रूट का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहेगा.
  • ईस्ट से साउथ दिल्ली: सराय काले खां और बारापुला-आश्रम चौक कॉरिडोर से होकर अपनी यात्रा पूरी करें.

भारत मंडपम आने वालों के लिए जरूरी गाइडलाइन

जो लोग किसी जरूरी काम से भारत मंडपम की तरफ आ रहे हैं, उनके लिए भी खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:

विज्ञापन
  • पार्किंग: वाहनों के लिए भैरों मंदिर पार्किंग का इस्तेमाल करना होगा.
  • एंट्री गेट: भारत मंडपम में प्रवेश केवल गेट नंबर 4 और गेट नंबर 10 से ही मिलेगा.
  • कैब सर्विस: ओला, उबर, रैपिडो और भारत टैक्सी की सुविधाएं भी सिर्फ गेट नंबर 4 और 10 तक ही उपलब्ध रहेंगी.
  • मेट्रो: इस रूट पर सफर के लिए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को सबसे आसान और बेहतर विकल्प बताया गया है.

ट्रैफिक पुलिस की जरूरी सलाह और हेल्पलाइन

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने घर से तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें. जब तक बहुत जरूरी न हो, भारत मंडपम एप्रोच रोड की तरफ जाने से बचें. लाइव ट्रैफिक अपडेट और डायवर्जन की सटीक जानकारी के लिए गूगल मैप्स (Google Maps) या मैपल्स (Mappls) ऐप का इस्तेमाल करें. किसी भी तरह की पूछताछ या इमरजेंसी में आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 1095, वॉट्सऐप नंबर +91-8750871493 या उनके आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल @dtptraffic पर संपर्क कर सकते हैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ