15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले 13 अगस्त को लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल होगी. इसके चलते दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले और आसपास के इलाकों में सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. इस दौरान सिर्फ लेबल लगे व्हीकल्स को ही आने-जाने की इजाजत होगी.
इन सड़कों पर आम वाहनों की एंट्री बंद
13 अगस्त की सुबह 4 से 10 बजे के बीच नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इससे जुड़ी लिंक रोड पर सामान्य ट्रैफिक नहीं चल सकेगा. इसके अलावा राजघाट से ISBT तक रिंग रोड पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. जिन गाड़ी चलाने वालों के पास रिहर्सल के लिए पार्किंग लेबल नहीं है, उन्हें सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए-प्वाइंट, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और रिंग रोड के कुछ हिस्सों से बचने की सलाह दी गई है.
साउथ दिल्ली से नॉर्थ दिल्ली जाने वालों के लिए रास्ते
दक्षिण दिल्ली से उत्तर दिल्ली जाने वाले वाहन अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमल अटातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग और पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. कनॉट प्लेस की तरफ से उत्तर दिल्ली जाने वाले वाहन मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया स्ट्रीट, पीली कोठी और एसपी मुखर्जी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं. पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड, एम्स फ्लाईओवर और रिंग रोड जैसे वैकल्पिक रास्ते बेहतर रहेंगे.
ये रास्ते खुले रहेंगे
पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच यातायात को आसान बनाए रखने के लिए डीएनडी, एनएच-24, युधिष्ठिर सेतु, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज खुले रहेंगे. हालांकि, ओल्ड आयरन ब्रिज और गीता कॉलोनी ब्रिज से शांति वन की तरफ जाने वाला रास्ता बंद रहेगा. निजामुद्दीन ब्रिज से यमुना पार कर पुश्ता रोड, जीटी रोड और युधिष्ठिर सेतु होते हुए आईएसबीटी तक पहुंचा जा सकेगा. ट्रैफिक प्रतिबंध सिर्फ 13 अगस्त की सुबह से लागू नहीं होंगे. 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा से वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इसके अलावा महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच इंटरस्टेट बसों की आवाजाही भी 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक बैन रहेगी.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर किए जारी
बसों के लिए क्या है नियम?
स्थानीय बसों और डीटीसी बसों को भी 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त सुबह 10 बजे तक आईएसबीटी कश्मीरी गेट और निजामुद्दीन खट्टा के बीच रिंग रोड पर चलने की अनुमति नहीं होगी. लाल किला, जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली कई बसों को रास्ते में ही दूसरे रूट पर भेजा जाएगा. कुछ बसों को मोरी गेट, तुर्कमान गेट, जामा मस्जिद और तिस हजारी के आसपास रोका या टर्मिनेट किया जाएगा. गाजियाबाद से दिल्ली आने वाली बसों को भोपुरा चुंगी रोड से वजीराबाद रोड और चांदगी राम अखाड़ा होते हुए आईएसबीटी भेजा जाएगा. धौला कुआं की तरफ से आने वाली बसें रिंग रोड, पंजाबी बाग, आजादपुर और चांदगी राम अखाड़ा होते हुए आईएसबीटी जाएंगी. फरीदाबाद से आने वाली बसों को सराय काले खां पर टर्मिनेट किया जा सकता है या रिंग रोड के रास्ते आईएसबीटी की ओर भेजा जा सकता है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
14 mins agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
1 hr agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
1 hr agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
5 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
5 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
18 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
20 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines