दिल्ली की रफ्तार आज दोपहर थोड़ी धीमी रह सकती है क्योंकि भारत मंडपम में ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ और ‘इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट’ की रिहर्सल होने जा रही है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में आवाजाही पर प्रभावित रहेगी. यह रिहर्सल 28 मई से 1 जून के बीच होने वाले मुख्य आयोजनों की सुरक्षा और सुचारू यातायात को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है. ऐसे में अगर आप ऑफिस या किसी निजी काम से बाहर जा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप प्रभावित इलाकों के बजाय दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रूट्स को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है.
जाम से बचने के लिए अपनाएं ये शॉर्टकट
दिल्ली पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई वैकल्पिक मार्ग (Alternate Routes) सुझाए हैं. अगर आप उत्तर दिल्ली से दक्षिण की ओर जाना चाहते हैं, तो राजघाट और सराय काले खां होते हुए रिंग रोड का रास्ता चुनें. वहीं, पूर्व से दक्षिण दिल्ली जाने वाले यात्री बारापुला-आश्रम कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो लोग पश्चिम दिल्ली से दक्षिण की ओर बढ़ रहे हैं, उनके लिए धौला कुआं और मोती बाग वाला रिंग रोड स्ट्रेच पूरी तरह चालू रहेगा. अच्छी बात यह है कि वंदे मातरम मार्ग और रिंग रोड दोनों तरफ से खुले रहेंगे, जिससे आपकी यात्रा में ज्यादा बाधा नहीं आएगी.
एयरपोर्ट और कनॉट प्लेस जाने के लिए
अगर आपको आज फ्लाइट पकड़नी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए एनएच-8 (NH-8) और धौला कुआं वाला रास्ता खुला रखा गया है. वहीं, अगर आप शॉपिंग के लिए कनॉट प्लेस या राजीव चौक जाने का मन बना रहे हैं, तो संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग या बाराखंबा रोड का इस्तेमाल करें. तिलक मार्ग के पास ‘W-पॉइंट’ पर भीड़ हो सकती है, इसलिए वहां से गुजरने के बजाय सिकंदरा रोड या डीडीयू (DDU) मार्ग लेना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा. नई दिल्ली जिले में प्रवेश सिर्फ रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग के जरिए ही संभव हो पाएगा.
सुप्रीम कोर्ट और अस्पताल जाने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल
आरएमएल अस्पताल जाने वाले लोगों को शेख अब्दुल रहमान मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है ताकि वे ट्रैफिक से बच सकें और समय पर अस्पताल पहुंच सकें. वहीं सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट जाने वाले लोगों को तिलक मार्ग का इस्तेमाल करने को कहा गया है. ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि नई दिल्ली इलाके में कुछ रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है, इसलिए लोगों को घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
भारत मंडपम जाने वालों के लिए पार्किंग और कैब की नई व्यवस्था
भारत मंडपम जाने वाले मेहमानों और कोर्ट (सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट) जाने वाले वकीलों व आम लोगों के लिए भी विशेष गाइडलाइन जारी की गई है. भारत मंडपम जाने वालों को अपनी गाड़ियां ‘भैरो मंदिर’ की पार्किंग में खड़ी करनी होंगी और गेट नंबर 4 या 10 से ही प्रवेश मिलेगा. ट्रैफिक पुलिस ने यह भी सलाह दी है कि गूगल मैप्स या अन्य ऑनलाइन मैप का इस्तेमाल करें, क्योंकि वहां आपको रियल-टाइम डायवर्जन और वॉयस अलर्ट मिलते रहेंगे. पुलिस की कोशिश है कि इस रिहर्सल के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसलिए घर से 15-20 मिनट पहले निकलना एक बेहतर विचार हो सकता है.
यह भी पढ़ें: अब नहीं लगेगा कालिंदी कुंज में जाम! दिल्ली से फरीदाबाद सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगा
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
13 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
47 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines