---विज्ञापन---

अब नहीं लगेगा कालिंदी कुंज में जाम! दिल्ली से फरीदाबाद सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगा 9KM DND-जैतपुर लिंक

DND-Jaitpur Update: दिल्ली-फरीदाबाद के बीच रोजाना लगने वाले भारी जाम से अब लोगों को राहत मिल सकती है. 9KM लंबा DND-जैतपुर लिंक रोड जल्द शुरू होने वाला है, जिससे सफर आसान और समय काफी कम हो जाएगा.

---विज्ञापन---

Delhi-NCR News: दिल्ली-फरीदाबाद-नोएडा के बीच रोजाना यात्रा करना किसी बड़े युद्ध को जीतने जैसा है. कालिंदी कुंज से सरिता विहार का पूरा मार्ग इतना ज्यादा ट्रैफिक से घिरा रहता है कि लोगों को छोटी दूरी तय करने के लिए 2 घंटे पहले निकलना पड़ता है. हालांकि, ट्रैफिक का सुचारू रूप से चालू रखने और दबाव को कम करने के लिए 9 किलोमीटर लंबे डीएनडी से जैतपुर खंड का काम शुरू किया गया. लंबे वक्त से जारी यह प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है और कुछ ही हफ्तों बाद लोगों के लिए शुरू हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए गुडन्यूज, DMRC ने उठाया बड़ा कदम

---विज्ञापन---

कब खुलेगा या एक्सप्रेसवे?

माना जा रहा है कि यह सड़क जून के महीने में खुल सकता है. यह सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़े कॉरिडोर का हिस्सा है, और डीएनडी फ्लाईओवर को फरीदाबाद और केएमपी नेटवर्क से जोड़ती है. माना जा रहा है कि इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने से लगभग 20 मिनट में दिल्ली से फरीदाबाद का सफर हो सकेगा और जैतपुर से डायरेक्ट DND के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे कालिंदी कुंज के रोज-रोज के जाम से भी राहत मिल सकती है.

इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा

9 किसी लंबे इस नया एक्सप्रेसवे लिंक से ट्रैफिक की समस्या सा काफी आराम मिल सकता है और सड़क पर गाड़ियों का दबाव भी कम हो सकता है.
आगामी कॉरिडोर से निम्नलिखित स्थानों के बीच सुगम संपर्क स्थापित होने की उम्मीद है:

---विज्ञापन---
  • डीएनडी फ्लाईवे
  • दक्षिण दिल्ली के क्षेत्र
  • जैतपुर
  • फरीदाबाद सेक्टर
  • आस-पास के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र

कितना बाकी है काम?

इस मार्ग का काम लगभग पूरा हो चुका है, अब बस इसे परखने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 19 मई को साइट विजिट करेंगे. इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अभी से तैयारियों में जुट गया है. डीएनडी महारानी बाग की तरफ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संभावित साइट विजिट के लिए बुधवार से टेंट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Ghazipur News: गाजीपुर वालों के लिए खुशखबरी! 9 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार, अब मिलेगी रोज के जाम से मुक्ति

---विज्ञापन---

First published on: May 18, 2026 01:49 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola