19 May Petrol-diesel Rates: दिल्ली, नोएडा, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा; चेक करें आपके शहर में क‍ितना है भाव

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर मामूली बढ़ोतरी हुई है। जानिए दिल्ली, नोएडा, कोलकाता और जयपुर में 19 मई 2026 को तेल के नए भाव क्‍या हैं

petrol diesel new rate (1)
1 / 6

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव का असर अब घरेलू बाजार पर साफ दिखने लगा है। 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर के बड़े झटके के ठीक चार दिन बाद, आज (19 मई) सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में एक बार फिर मामूली बढ़ोतरी (Marginal Increase) कर दी है। हालांकि, इस बीच राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए, स्लाइड दर स्लाइड जानते हैं कि दिल्ली, नोएडा, कोलकाता और जयपुर जैसे बड़े शहरों में आज ईंधन की नई दरें क्या हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में पेट्रोल ₹98 के पार, डीजल भी हुआ महंगा

दिल्ली में पेट्रोल ₹98 के पार, डीजल भी हुआ महंगा2 / 6

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर ₹98.64 प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, डीजल की कीमत में 91 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल ₹91.58 (कुछ केंद्रों पर ₹91.36) के भाव बिक रहा है।

विज्ञापन

नोएडा और जयपुर में कितनी ढीली होगी जेब?

नोएडा और जयपुर में कितनी ढीली होगी जेब?3 / 6

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह मामूली बढ़त दर्ज की गई, यहां पेट्रोल की कीमतें ₹97.97 से बढ़कर करीब ₹98.50 प्रति लीटर के दायरे में आ गई हैं। पिंक सिटी जयपुर में आज ईंधन की कीमतें और ऊपर चली गई हैं। यहाँ आज पेट्रोल ₹108.94 प्रति लीटर और डीजल ₹94.14 प्रति लीटर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कोलकाता और पटना में महंगाई का डबल करंट

कोलकाता और पटना में महंगाई का डबल करंट4 / 6

महानगरों में कोलकाता में तेल की कीमतें सबसे ऊंचे स्तरों में से एक पर हैं। कोलकाता में आज एक लीटर पेट्रोल का रेट ₹109.70 और डीजल का रेट ₹96.07 पर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में भी आज तेल की कीमतों ने आम आदमी को झटका दिया है, यहाँ पेट्रोल ₹109.54 प्रति लीटर और डीजल ₹95.58 प्रति लीटर बिक रहा है।

विज्ञापन

क‍ितना बढ़ गया आपके शहर में पेट्रोल का भाव

क‍ितना बढ़ गया आपके शहर में पेट्रोल का भाव 5 / 6

नई दिल्ली ₹98.64 +0.87 कोलकाता ₹109.70 +1.00 मुंबई ₹107.59 +0.91 चेन्नई ₹104.46 +0.79 गुड़गांव ₹99.29 +0.82 नोएडा ₹98.91 +1.15 बेंगलुरु ₹107.12 +0.95 भुवनेश्वर ₹105.09 +0.52 चंडीगढ़ ₹98.10 +0.83 हैदराबाद ₹111.88 +0.99 जयपुर ₹109.32 +1.71 लखनऊ ₹98.40 +0.68 पटना ₹110.02 +1.10 तिरुवनंतपुरम ₹111.71 +1.10

क‍ितना बढ़ गया डीजल का भाव

क‍ितना बढ़ गया डीजल का भाव 6 / 6

नई दिल्ली ₹91.58 +0.91 कोलकाता ₹96.07 +0.94 मुंबई ₹94.08 +0.94 चेन्नई ₹96.11 +0.86 गुड़गांव ₹91.80 +0.86 नोएडा ₹92.21 +1.22 बेंगलुरु ₹95.04 +0.94 भुवनेश्वर ₹96.68 +0.57 चंडीगढ़ ₹86.09 +0.84 हैदराबाद ₹99.95 +0.99 जयपुर ₹94.50 +1.60 लखनऊ ₹91.73 +0.72 पटना ₹96.05 +1.08 तिरुवनंतपुरम ₹100.60 +1.22

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन