Delhi to Katra Expressway: देश में इन दिनों लगातार एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। पूरे देश में एक्सप्रेसवे के जाल बिछाए जा रहे हैं। दिल्ली से अमृतसर होकर कटरा जाने वाला हाईवे का निर्माण पिछले 8 साल से हो रहा है। 650 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे हरियाणा के झज्जर जिले के जसोर खेड़ी से शुरू होकर जम्मू के कटरा तक जाएगा। हालांकि भूमि अधिग्रहण और अन्य तकनीकी चुनौतियों के कारण इस परियोजना में देरी हुई है। एक बार पूरा होने पर यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इससे पर्यटन को भी बल मिलेगा, जिससे कटरा जैसे धार्मिक स्थलों पर आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
बता दें कि हाईवे के निर्माण में देरी से इसकी लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले जहां इस हाईवे का निर्माण 25 हजार करोड़ रुपये में होना था, वहीं अब इसकी लागत बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो गई है। इस हाईवे का निर्माण दो तरह से किया जा रहा है। पहले हिस्से में इसकी सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। वहीं दूसरे हिस्से में नई सड़कें बनाई जा रही हैं। निर्माण कार्य में हो रही देरी और बढ़ती लागत के कारण परियोजना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः महाकुंभ से भर जाएगा यूपी का सरकारी खजाना, मिलेंगे इतने लाख करोड़ रुपये
हरियाणा तक पूरा हो चुका काम
यह हाईवे कई राज्यों से होकर गुजरेगा। इसमें कुल 17 भाग और 3 छोटी सड़कें शामिल हैं। परियोजना को पूरा होने में लगातार देरी हो रही है। इस परियोजना में सबसे बड़ी चुनौती भूमि अधिग्रहण की है। कई राज्यों में किसानों द्वारा जमीन नहीं छोड़ी जा रही है क्योंकि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस समस्या के कारण भी परियोजना की लागत बढ़ गई है। इस परियोजना का एक हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरता है। जोकि पूरा हो चुका है। यह 113 किलोमीटर लंबा है। इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली से अमृतसर और कटरा के बीच की दूरी घट जाएगी और यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।
एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो यह हाईवे दिवाली के बाद यातायात के लिए खुल जाएगा। इस हाईवे की कुल लंबाई 669 किलोमीटर है। हरियाणा के सोनीपत से पंजाब बाॅर्डर तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: 6 घंटे के बजाय ढाई घंटे में होगा सफर, जानिए कब से होगा शुरू
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
8 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
9 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
11 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
16 hrs agoदिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी बायोगैस प्लांट का उद्घाटन
18 hrs agoदशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
1 day agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
1 day agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
1 day agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines