Live Tilak Nagar Assembly Election Result: तिलक नगर विधानसभा निर्वाचन सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की श्वेता सैनी को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आइये जानते हैं कि इस विधानसभा सीट पर किस किस के बीच मुकाबला हुआ।
तिलकनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार श्वेता सैनी को मैदान में उतारा जबकि आम आदमी पार्टी ने जरनैल सिंह को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने परविंदर सिंह उर्फ पीएस बावा को टिकट दिया था।
यहां देखें नतीजे
| पार्टी का नाम | प्रत्याशी का नाम | वोटों की संख्या | जीत/हार |
| भाजपा | श्वेता सैनी | 40478 | हार |
| कांग्रेस | परविंदर सिंह उर्फ पीएस बावा | हार | |
| आप | जरनैल सिंह | 52134 | जीत |
क्या है इस सीट का इतिहास?
1993 में भाजपा के ओपी बब्बर जीते और फिर 1998 में कांग्रेस के जसपाल सिंह को जीत मिली। 2003 से लेकर 2008 तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के ओपी बब्बर ने जीत दर्ज की है। वहीं साल 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की।
तिलक नगर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 1,54,259 से अधिक है। यहां पुरुष मतदाता 78,899, महिला मतदाता 75,356 और थर्ड जेंडर वोटर चार हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, साल 2025 विधानसभा चुनाव में कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं।
दिल्ली पुलिस की तैयारी
चुनाव नतीजे को लेकर दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है। दिल्ली चुनाव नतीजे वाले दिन की तैयारियों पर स्पेशल सीपी एसपीएनओ देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र हैं। एडीसीपी को प्रत्येक केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। 19 मतगणना केंद्रों पर सीएपीएफ की 38 कंपनियां तैनात की गई हैं।
संबंधित खबरें
दोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
1 hr agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
17 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines