Delhi Sultanpuri Accident: कंझावला मामले में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता था कि युवती कार के नीचे फंसी हुई है, लेकिन डर के कारण कार को नहीं रोका। बताया कि स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारने के बाद वह कार के नीचे फंस गई थी। फिर कार को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लाया गया, इस दौरान करीब 12 किलोमीटर तक युवती कार के नीचे फंसी रही।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पता था कि अगर उन्होंने कार रोकी और महिला को बचाया तो उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में 1 जनवरी की तड़के 20 साल की अंजलि हादसे की शिकार हो गई थी। दिल्ली में सड़क पर अंजलि की लाश मिली थी।
और पढ़िए –शख्स ने दोस्त की गर्दन काटकर हत्या की, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया; कहानी जानकर चौंक जाएंगे
तब तक कार चलाई जब तक शव नीचे नहीं गिरा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेहद डरे हुए थे, जिसके चलते वे तब तक गाड़ी चलाते रहे, जब तक कि महिला का शव गिर नहीं गया। इससे पहले, आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि कार के अंदर तेज आजवा में म्यूजिक बज रहा था, इसलिए उन्होंने शव को नहीं देखा और जब उन्हें पता चला कि क्या हुआ है तो वे मौके से भाग गए। लेकिन अब उन्होंने कबूल किया है कि पहले का दिया गया उनका बयान झूठ था।
और पढ़िए –लखनऊ में सपा मीडिया सेल सदस्य गिरफ्तार, पार्टी ने ट्वीट कर जताया आक्रोश, पुलिस बोली- ये है आरोप
मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय अंजलि की मौत के मामले में दीपक खन्ना, मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन, आशुतोष (कार के मालिक) और अंकुश को गिरफ्तार किया गया है। आशुतोष और अंकुश को न्य पांच लोगों की मदद करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पीड़िता के शरीर पर 40 से अधिक चोट के निशान थे। उसकी पसलियां पीछे से निकल गई थीं। उसकी खोपड़ी का बेस टूट गया था। उसके सिर, रीढ़ और निचले अंगों में चोटें थीं। पीड़िता अंजलि के पांच भाई-बहन थे और वह परिवार की अकेली कमाने वाली थी। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 hr agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
3 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
4 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
4 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
8 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
9 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines