शख्स ने दोस्त की गर्दन काटकर हत्या की, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया; कहानी जानकर चौंक जाएंगे
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Delhi Crime News: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शख्स ने अपने दोस्त की पेपर कटर से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने अपने दोस्त के शव को जला भी दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी 27 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वजीराबाद निवासी मुनीशद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मुनीशदीन का अपने दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था।
पुलिस को वजीराबाद के राम घाट के सामने एक जली हुई लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। शव करीब 90 फीसदी जल चुका था। पुलिस को घटनास्थल के पास झाड़ियों में खून के धब्बे भी मिले थे। मौके से एक पेपर कटर और माचिस बरामद हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पहचान वजीराबाद निवासी राशिद के रूप में हुई।
पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो राशिद के साथ एक शख्स नजर आया। जांच पड़ताल पर राशिद के साथ दिखे शख्स की पहचान मुनीशद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार तड़के बवाना रोड, रोहिणी सेक्टर-16 के पास से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़िए –Delhi Crime News: दिल्ली में 16 साल की रेप पीड़िता ने रेपिस्ट की मां को मारी गोली, गिरफ्तार
पूछताछ में जानकारी मिली कि मुनीशदीन और राशिद पेशे से प्लम्बर और इलेक्ट्रीशियन थे। दोनों एक साथ काम करते थे। इस दौरान दोनों करीबी दोस्त बन गए। पुलिस ने कहा कि वे एक-दूसरे के घर भी जाने लगे। इसी दौरान मुनीशद्दीन और राशिद की पत्नी के बीच संबंध बन गए। पुलिस ने बताया कि राशिद शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिसके बाद मुनीशद्दीन और महिला ने उसे खत्म करने की साजिश रची।
पिछले 10-15 दिनों से वह मुनीशद्दीन पर राशिद से पीछा छुड़ाने का दबाव बना रही थी। फिर दोनों ने मिलकर राशिद को खत्म करने की साजिश रची। पुलिस ने कहा कि अपनी योजना के अनुसार, मुनीशद्दीन राशिद को राम घाट ले गया जहां उन्होंने शराब पी और फिर मुनीशद्दीन ने शराब के नशे में राशिद को चाकू मार दिया। इसके बाद उसका गला रेत कर उसे मार डाला और शव को जला दिया।
और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: