लखनऊ में सपा मीडिया सेल सदस्य गिरफ्तार, पार्टी ने ट्वीट कर जताया आक्रोश, पुलिस बोली- ये है आरोप

Lucknow News (3)
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मीडिया सेल के सदस्य को रविवार सुबह गिरफ्तार हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वहीं उनकी गिरफ्तारी के बाद लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

और पढ़िए –Delhi Sultanpuri Accident: पूछताछ में आरोपी बोला- पता था कि कार के नीचे युवती फंसी है, इसलिए नहीं रोका क्योंकि…

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लखनऊ पुलिस ने रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पार्टी की सोशल मीडिया सेल के सदस्य मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज से गिरफ्तार कर लिया। वह पार्टी के ट्विटर अकाउंट के हैंडलर बताए गए हैं।

तीन मुकदमे दर्ज होने के बाद हुई गिरफ्तारी

लखनऊ पुलिस के अनुसार पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए थे। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। इस बीच, सपा की ओर से ट्विटर पर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की निंदा की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सपा ने किया ट्वीट, ये लिखा

समाजवादी पार्टी की ओर से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना, निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।’

बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले हैं। वह जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल के परिवार के सदस्य होने का दावा करते हैं, जो दो बार विधायक रहे और तीन बार संसद सदस्य रहे। जगन्नाथ प्रसाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में राज्यसभा सदस्य भी थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ