नई दिल्ली: दिल्ली में मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ही स्पोर्ट्स स्कूल शुरू होंगे। इससे स्कूली छात्रों में खेल प्रतिभाओं को संवारा जाएगा। खिलाड़ियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं और ट्रेनिंग दी जाएगी। बुधवार को दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा किया।
विकसित की जा रही स्पोर्ट्स सुविधाएं
शिक्षा मंत्री ने स्कूल में विकसित की जा रही स्पोर्ट्स सुविधाओं से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को अंतिम चरण में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस स्कूल में देशभर की खेल प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा जिन्हें हम शानदार स्पोर्ट्स फैसिलिटीज व वल्र्ड-क्लास ट्रेनिंग देकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने के लिए तैयार करेंगे।
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने अंतराष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किए
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने अंतराष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू भी किए है जिसके तहत राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कोच स्कूल में बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। फिलहाल इस स्कूल में 10 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह स्कूल दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित किया जाएगा। यह स्कूल 10 चुने गए ओलंपिक खेलों के लिए खेल प्रशिक्षण और सुविधाएं प्रदान करेगा। इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस शामिल है।
स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा 6 से 9 के लिए इस सत्र से ही शुरू हो जाएगा
स्पोर्ट्स स्कूल में कक्षा 6 से 9 के लिए इस सत्र से ही शुरू हो जाएगा। जिसके लिए टैलेंट स्काउटिंग द्वारा खेल प्रतिभाओं को चुना जा रहा है। दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल एक रेजिडेंशियल स्कूल है। जहां छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल है। स्कूल परिसर में ही 4 मंजिला इस हॉस्टल में छात्रों के लिए किचन मेस सहित अन्य सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
29 mins agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
15 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
16 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
18 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
19 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
19 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
19 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines