आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बोले- 'देश की 1300 पार्टियों में महज 3 की सरकार, उसमें 'आप' शामिल' 

Arvind Kejriwal, AAP, Delhi News, Manish Sisodia, Satyendra Jain

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर देश भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वालेंटियर्स को संबोधित कर इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सभी समर्थकों, शुभ चिंतकों और आलोचकों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

सोचा भी नहीं था कि हमारा एक विधायक भी बन पाएगा

अरविंद केजरीवाल ने इस उपलब्धि को अद्भुत, चमत्कार और अकल्पनीय करार देते हुए कहा कि जब ‘‘आप’’ बनी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि हमारा एक विधायक भी बन पाएगा, लेकिन महज 10 साल बाद ही ‘‘आप’’ राष्ट्रीय पार्टी बन गई। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को याद करते हुए कहा कि आज अगर वो होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते, लेकिन राष्ट्र विरोधी ताकतों ने उनको जेल में डाल दिया है।

विज्ञापन

देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद अब विश्वास बन चुकी है

उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ पर देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद अब विश्वास बन चुकी है। हम सबका सपना है कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने। मैं देशवासियों का आह्वान करता हूं कि भारत को नंबर-1 बनाने के लिए 9871010101 नंबर पर मिस्ड कॉल कर आम आदमी पार्टी से जुड़ें। इस दौरान राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राघव चड्ढा, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

उपर वाला हमसे देश के लिए कुछ तो कराना चाह रहा है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ, तब हमारे पास न पैसे थे और न आदमी थी। दस साल बाद अब हमारे पास आदमी बहुत हैं, लेकिन पैसे आज भी नहीं हैं, लेकिन भगवान हमारे साथ है। आज सुबह मैं यही सोच रहा था कि कहां से कहां आ गए। इसका मतलब उपर वाला हमसे कुछ अच्छा कराना चाह रहा है। हमारी तो कुछ औकात ही नहीं थी। भगवान ने जीरो से यहां तक पहुंचा दिया। इसका मतलब है कि उपर वाले के दिमाग में कुछ तो चल रहा है। उपर वाला हमसे देश के लिए कुछ तो कराना चाह रहा है।

मनीष सिसोदिया ने गरीबों के बच्चों के सपनों को पंख दिए

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस खुशी के मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बहुत याद आ रही है। अगर वे भी यहां होते तो हमारी खुशी में और चार चांद लग जाते। वो देश और हम सब के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस वक्त देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें, जो इस देश का भला और तरक्की नहीं चाहती हैं, वो सारी ताकतें मिल कर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं। मनीष सिसोदिया का क्या कसूर है? मैं ईस्ट विनोद नगर में एक सरकारी स्कूल का उद्घाटन करने गया था। उसमें फ्रैंच, जर्मन, स्पैनिश और जैपनीज पढ़ाई जाती है। मेरी पढ़ाई हिसार के सबसे बड़े प्राइवेट स्कूल में हुई थी।

विज्ञापन

सबको को अच्छा इलाज देने का सपना देखने वाले सत्येंद्र जैन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन का कसूर था कि इस देश के अंदर पैदा होने वाले हर तबके के व्यक्ति को अच्छा मिलना चाहिए। गरीब आदमी होने का मतलब यह नहीं है कि वो अस्पताल के कॉरिडोर में पड़ा रहेगा, उसको अच्छा इलाज और दवा नहीं मिलेगी। सभी का सरकार अच्छा इलाज कराएगी। यही सत्येंद्र जैन का कसूर था। उन्होंने देश के सभी लोगों को अच्छा इलाज देने का सपना देखा था। लेकिन सारी राष्ट्र विरोधी ताकतों ने मिलकर उनको जेल में डाल दिया। सत्येंद्र जैन भगत सिंह के चेले हैं। सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें आम आदमी पार्टी को रोकना चाहती हैं, लेकिन उपर वाला हमारे साथ है।

विज्ञापन

इस सफर में बहुत सारे लोगों ने अपनी कुर्बानियां दीं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस पूरे सफर में बहुत सारे लोग हैं, जिन्होंने बहुत कुर्बानियां दी और संघर्ष किए। हमारे बहुत सारे साथियों ने खूब पुलिस के डंडे खाए और जेल गए। हमारे साथियों में से संतोष कोली शहीद हो गईं। हमने अपने साथी मीरा सान्याल को खोया। पंजाब में एक विपिन लड़का था, जिसका प्रचार के दौरान हार्ट अटैक हो गया। ऐसे कई लोग हैं, जिनको हम इस यात्रा के दौरान खोया है। आज इस मौके पर हम उनको याद करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन सबकी आत्मा को शांति दे और अपने श्रीचरणों में स्थान दे। बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं, जो अच्छी-अच्छी नौकरियां छोड़कर आ गए। सबने सपना देखा था कि एक दिन ऐसा आएगा, जब देश के अंदर सबको अच्छी शिक्षा मिलेगी। आज वो सभी लोग बहुत खुश हैं कि दिल्ली और पंजाब के अंदर जिस तरह से गवर्नेंस का मॉडल बनाया जा रहा है, उनके सपने पूरे हो रहे हैं।

हमें अपनी विचारधारा कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति को याद रखने की जरूरत है

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमें अपनी विचारधारा को याद करने का समय है। आम आदमी पार्टी की विचारधारा के तीन स्तम्भ हैं। पहला, कट्टर ईमानदारी- हम मर जाएंगे, लेकिन देश के साथ गद्दारी व बेइमानी नहीं करेंगे। भले ही एक टाइम रोटी कम खा लेंगे। दूसरा, कट्टर देशभक्ति- देश के लिए जान हाजिर है। जरूरत पड़ी तो फांसी पर चढ़ जाएंगे। तीसरा, इंसानियत- इंसान को इंसान समझना है। इन लोगों की तरह गुंडागर्दी नहीं करनी है। हमारी विचारधारा गुंडागर्दी की नहीं है, उनकी हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ