Delhi Crime: दिल्ली की एक सोसाइटी में रविवार को दो बहनों ने जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें ग्रेजुएट हैं और वे अपनी मां के साथ रह रही थीं। उनकी मां कैंसर से पीड़ित बताई जा रही है। दोनों बहनें एक रिटायर्ड डीएसपी के घर में चाकू लेकर घुस गईं। पूर्व अधिकारी को धमकाया, जिसके बाद पुलिस ने 23 साल की भव्या जैन और 21 साल की चार्वी जैन को अरेस्ट किया है। 70 वर्षीय पूर्व डीएसपी अशोक शर्मा ने बताया कि दोनों लड़कियां सोसाइटी में जोर-जोर से हॉर्न बजा रही थीं।
यह भी पढ़ें:मेरठ में अवैध वसूली करने पहुंचे थे दो दरोगा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; एक थप्पड़ ने कैसे बिगाड़ा पूरा खेल?
शर्मा ने उनको जब रोकने की कोशिश को तो दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दिया। इसके बाद शर्मा के घर के बाहर रखे गमले फेंक दिए। ये मामला शनिवार का है। शाम के समय लड़कियां एक बार तो चली गईं, लेकिन रविवार को बाद में चाकू लेकर आईं और शर्मा के घर में घुसकर धमकी देने लगी। इसके बाद शर्मा ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस पूछताछ के लिए सोसाइटी में आई तो दोनों बहनों ने खुद को फ्लैट के अंदर बंद कर लिया। काफी देर तक पुलिस बाहर खड़ी रही। लेकिन दोनों बहनें बाहर नहीं निकलीं।
इसके बाद किसी तरह दोनों पुलिस से बचकर अपनी कार में सवार हो गईं। जैसे ही पुलिस को पता लगा तो इन दोनों ने कार से भागने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ने पुलिस वैन और दूसरी गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कई लोगों को भी इस दौरान चोटें लगी हैं।
गार्ड की घर में कर चुकीं पिटाई
बाद में दोनों ने सोसाइटी के गेट पर लगे बैरियर को टक्कर मारी और भाग गईं। दिल्ली पुलिस ने दोनों की कार का पीछा कर दोनों को कुछ दूरी पर अरेस्ट कर लिया। रास्ते में दोनों ने एक स्कूटर सवार को भी टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों ने सोसाइटी के गार्ड अखिलेश कुमार को घर बुलाकर कुछ दिन पहले पीटा था। उसे जलाया भी गया था। लड़कियों की मां का इलाज धर्मशिला नारायण अस्पताल से चल रहा है। दोनों का पिता नीरज जैन पहाड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। वह वहीं रह रहा है।
यह भी पढ़ें:श्रीनगर में आतंकियों ने संडे मार्केट में खरीदारी कर रहे लोगों पर फेंका ग्रेनेड, 12 नागरिक घायल
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines