दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी दफ्तरों और स्कूलों के लिए 11 सितंबर की छुट्टी का ऐलान किया है. दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी. दरअसल, इस साल होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.
ये भी पढ़ें: BRICS समिट के रिहर्सल के कारण ट्रैफिक रूट में बदलाव, दिल्ली के 35 रास्तों पर असर
क्या-क्या बंद रहेगा?
11 सितंबर को दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तर, स्वायत्त निकाय और पीएसयू पूरी तरह बंद रहेंगे. इससे सड़कों पर सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों की आवाजाही कम रहेगी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने में आसानी होगी. दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के BRICS समिट का आयोजन होना है, जिसमें सदस्य देशों के प्रमुख और कई विदेशी प्रतिनिधि शामिल होंगे. इतने बड़े ग्लोबल कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों की सुरक्षा, रूट व्यवस्था और राजधानी में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्रशासन ने छुट्टी घोषित करने का कदम उठाया है. घोषणा के अनुसार, 11 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय और सरकारी संस्थान बंद रखे जाएंगे.
क्या है BRICS?
BRICS उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक ग्रुप है जो आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक मुद्दों पर तालमेल बिठाता है. इसका कोई स्थायी सचिवालय, संस्थापक संधि या स्वतंत्र बजट नहीं है. ब्रिक्स के सदस्य फैसले आम तौर पर आम सहमति से लेते हैं, जबकि इसकी अध्यक्षता सदस्यों के बीच हर साल बदलती रहती है. BRICS का खास मकसद विकासशील देशों को वैश्विक संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैसले लेने की प्रक्रिया में ज्यादा असरदार बनाना है. ये ग्रुप संयुक्त राष्ट्र, IMF, विश्व बैंक और WTO जैसी संस्थाओं में सुधार की वकालत करता है. इसका तर्क है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में पश्चिमी ताकतों का असर जरूरत से ज्यादा है
ये भी पढ़ें: BRICS Summit के लिए दिल्ली आएंगे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन, मिडिल ईस्ट संकट के बीच क्यों खास होगी ये यात्रा?
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
15 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
18 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
20 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 day agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines