Bomb Threat in Delhi Schools: दिल्ली में लगातार चौथे दिन फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार ई-मेल के जरिए स्कूल को उड़ाने की धमकी आई है। बता दें कि दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 के स्कूल को धमकी भरा मेल आया है। हालांकि, इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर डिपार्टमेंट एक्शन मोड में आ गया है और तुरंत स्कूल परिसर पहुंच रेकी का कार्य में जुट चुका है। इससे पहले कल और बुधवार को भी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
कल भी मिला था बॉम्ब थ्रेट
बुधवार की सुबह भी बच्चों के स्कूल जाने से पहले द्वारका सेक्टर-5 के BGS इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को धमकी मिली थी। इसके साथ अन्य 5 स्कूलों भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद थी, जिस वजह से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया था।
लगातार मिल रही धमकियां
दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से लगातार स्कूलों में बम से उड़ाने वाली धमकियां मिल रही है। कभी धमकी भरे ई-मेल तो कभी लेटर से धमकी देने का सिलसिला जारी है। इसके बाद स्कूल परिसर को खाली करवाया जाता है और पुलिस-बॉम स्काउड मिलकर छान बीन करते हैं। कुछ देर बाद पता चलता है कि ये झूठी धमकी है। सोमवार से लेकर आज शुक्रवार तक तकरीब 33 स्कूलों में ऐसी धमकियां मिल चुकी है।
जांच में जुटी साइबर क्राइम यूनिट
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ महीनों में बम धमकी की घटनाएं अचानक तेजी से बढ़ी हैं, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया है। मई 2024 में भी एक ही दिन में करीब 100 से अधिक स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। उस समय भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, NSG और बम स्क्वॉड को कई स्कूलों में भेजा गया था, लेकिन उस वक्त भी ये धमकियां झूठी निकली थीं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि कुछ धमकी भरे ई-मेल विदेशी सर्वरों के जरिए भेजे गए थे, जिससे साइबर क्राइम यूनिट भी जांच में शामिल की गई थी।
ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट को बम धमाके में उड़ाने की धमकी, देर रात 3 बार पुलिस कंट्रोल रूम में आए फोन
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज 1 नवंबर से Grap पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रोक
19 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
19 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
20 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines