दिल्ली में युवक की हत्या, 8 नाबालिग लड़कों ने पहले लात-घूंसों से पीटा, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए
Edited By News24 हिंदी

Delhi Sangam Vihar Murder
Edited By News24 हिंदी

Delhi Sangam Vihar Murder
राजधानी दिल्ली में रविवार रात 20 साल के युवक की हत्या हुई है। आरोप 7 से 8 नाबालिग लड़कों पर लगे हैं। वारदात संगम विहार में अंजाम दी गई। वहीं मर्डर की यह वारदात CCTV कैमरों में भी कैद हुई, जिसमें लड़के युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे युवक पर चाकू से कई वार करते हैं। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी भाग गए। घायल को मजीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मां को देखते ही रोने लगी बच्ची, इशारा किया तो भाग गया वहां खड़ा युवक; CCTV ने खोल दी दरिंदगी की पोल
मृतक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो उसके शरीर पर गहरे घाव थे। उसे सांस लेने में समस्या हेा रही थी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 8 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सभी नाबालिग हैं और संगम विहार इलाके के ही रहने वाले हैं। वारदात पुरानी रंजिश में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक का युवकों के साथ 2022 में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते युवकों ने घेर कर उससे विवाद का बदला ले लिया।
यह भी पढ़ें: Watch Video: राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ओटी में बंदर घुसने से हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
DCP साउथ चंदन चौधरी का कहना है कि दिल्ली में सरेआम युवक का मार-पीट कर चाकू से गोद मौत के घाट उतारा गया है। मामला काफी गंभीर है। आरोपी नाबालिग हैं। अभी मामले की जांच जारी है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक को दबोचकर संकरी गली में ले गए थे। जहां उन्होंने उसे पीटा और फिर चाकू मारे। वे उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए। किसी ने चुपके से पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: