मां को देखते ही रोने लगी बच्ची, इशारा किया तो भाग गया वहां खड़ा युवक; CCTV ने खोल दी दरिंदगी की पोल
Edited By jp Yadav

Edited By jp Yadav

Delhi Girl rape case: बाहरी दिल्ली में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिवार की शिकायत पर केएन काटजू थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक उस बच्ची को लेकर कमरे पर गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम किया। आरोपी पीड़ित बच्ची का जानकार है और वह एक दुकान में काम करता है, जहां पर वह दूध लेने के लिए गई थी।
घर पहुंची बच्ची रोने लगी तो मां ने इसकी वजह पूछी। इस पर बच्ची ने आरोपी युवक दिनेश की ओर इशारा। इसके तुरंत बाद दिनेश वहां से फरार हो गया। इस पर शक बढ़ गया। वहीं, शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दिनेश ने कबूल कर लिया कि उसने ही बच्ची के साथ गंदा काम किया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज ने वारदात का खुलासा कर दिया। इसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे दिनेश बच्ची को अपने साथ ले कर जा रहा है। इस दौरान बच्ची ने हाथ में दूध व अन्य सामान लिया हुआ है। वहीं, आरोपी दिनेश उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे ले जा रहा है।
उधर, दूध लेने गई बच्ची देर तक वापस घर नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई। इस पर मां ने आसपास के घरों में उसकी तलाश की। दुकानदार ने बताया कि बच्ची दूध और अन्य सामान लेकर जा चुकी है। खोजने के दौरान उसकी बच्ची नजर आई और मां को देखते ही रो पड़ी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: