Watch Video: राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ओटी में बंदर घुसने से हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Monkey Entering In RML Hospital Operation Theatre

RML Hospital Operation Theatre

Monkey Entering In RML Hospital Operation Theatre: दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बंदर घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बंदर न्यूरो सर्जरी के ओटी में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं ओटी में तैनात एक कर्मी बंदर के पीछे डंडा लेकर उसे भगाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वीडियो में ओटी में मौजूद एक अन्य कर्मी हंसते और बात करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

प्रबंधन बोला- पूराना हो सकता है वीडियो

बता दें कि ओटी में बंदर का घुसना प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। क्योंकि ओटी में केवल डाॅक्टर और उनके सहयोगी ही प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में संवेदनशील जगह पर बंदर का प्रवेश करना प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़ा करता है। वहीं इस मामले को लेकर प्रबंधन का कहना है कि वीडियो पूराना हो सकता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

आरएमएल अस्पताल लुटियंस दिल्ली में स्थित है और इसके आसपास हरियाली होने के कारण काफी ज्यादा मात्रा में बंदर यहां आते हैं। जी-20 सम्मेलन के चलते लंगूर वाले नहीं आ रहे हैं इसलिए बंदरों की समस्या बढ़ गई है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओटी में कई बार बंदर घुसे होंगे। वीडियो पहली बार सामने आया होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ