Delhi News: राजधानी दिल्ली में वर्ष 2020 में हुए दंगों को लेकर साजिश के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिका का खारीज कर दिया। आरोपियों ने मामले में उन्हें ज़मानत देने से इनकार करने वाले निचली अदालत के आदेशों को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में जमानत के लिए अपील की थी। इस मामले में हाई कोर्ट न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति शैलिंदर कौर की खंडपीठ ने उमर खालिद, शरजील इमाम और सात अन्य आरोपियों की ज़मानत याचिकाएं खारिज कर दीं। अभियोजन पक्ष के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी थी कि यह दुनिया में भारत को बदनाम करने की साजिश थी। ऐसे में सिर्फ इस आधार पर जमानत देना ठीक नहीं होगा कि आरोपी लंबे समय से कैद में हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ताहिर हुसैन को जमानत, कोर्ट ने कही ये बात
शरजील इमाम, उमर खालिद और खालिद सैफी पक्ष की ओर से दी गई दलील
कोर्ट में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिदीप पाइस के माध्यम से उमर खालिद ने दलील दी थी कि बिना कोई संदेश भेजे केवल व्हाट्सएप ग्रुप पर रहना कोई अपराध नहीं है। उन्होने दलील दी कि जैसा कि अभियोजन पक्ष ने 23-24 फरवरी की रात गुप्त बैठक होने का दावा किया है, वह कथित बैठक गुप्त नहीं थी। वहीं कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन के माध्यम से पेश हुए अभियुक्त खालिद सैफी ने कहा कि खालिद सैफी उन तीन सह आरोपियों के साथ समानता के आधार पर ज़मानत पर रिहा होने के हकदार हैं। जिन्हें 2021 जून में जमानत पर रिहा किया गया है। वहीं इस मामले में शरजील इमाम के वकील ने हाई कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि दंगे की जगह और समय से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसने उमर खालिद समेत अन्य आरोपियों से भी अपने जुड़ाव को खारिज किया है। शरजील के वकील का तर्क देते हुए कहा कि शरजील इमाम के भाषणों और व्हाट्सएप चैट में कभी भी अशांति फैलाने का आह्वान नहीं किया गया था।
दिल्ली पुलिस के ओर से सॉलिसिटर ने किया विरोध
वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से एसजीआई तुषार मेहता ने कोर्ट में जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यदि आप राष्ट्र के खिलाफ कुछ कर रहे हैं, तो बेहतर है कि आप तब तक जेल में रहें जब तक आपको बरी या दोषी नहीं ठहराया जाता। मेहता ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों का इरादा अधिक दंगों और अधिक आगजनी के लिए एक विशेष दिन का चयन करके विश्व स्तर पर राष्ट्र को बदनाम करना था। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर हाईकोर्ट खंडपीठ ने निचली आदलत के आदेशों को चुनौती देने वाली आरोपियों की जमानत याचिका का खारिज को कर दिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख को मिली जमानत, पुलिस पर सरेआम तान दी थी पिस्तौल
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 hr agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
2 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
9 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
17 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
18 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
22 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
23 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines