दिल्ली में बच्चा चुराकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा, चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग के 4 तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली रेलवे पुलिस ने बच्चा चोरी कर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला आरोपी की पहचान पुलिस ने की थी। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Delhi Crime News

Delhi Crime: दिल्ली रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेलवे यूनिट ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 तस्करों को अरेस्ट किया है। तस्करों की पहचान आरती, सूरज, निम्मी और डॉक्टर प्रिया के तौर पर हुई है। जनवरी माह में पुलिस ने 4 साल की एक बच्ची की किडनैपिंग का मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज में आरती नाम की एक महिला बच्चे को अपने साथ ले जाते दिखी थी। ऑटो में बैठकर महिला बदरपुर इलाके में गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि 4 जुलाई 2024 को भी इस तरह का केस सामने आया था। उस मामले की जांच के दौरान भी आरती सीसीटीवी फुटेज में दिखी थी। 31 जुलाई 2024 को भी बच्चा चोरी होने का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि ये 4 साल का बच्चा बदरपुर इलाके में लावारिस हालत में मिल गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले ऑटो ड्राइवर से पूछताछ की थी। उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने आरती और उसके पति सूरज को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर निम्मी और डॉक्टर प्रिया नाम की महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले इलाकों से चुराते थे बच्चे

आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों से बच्चे चुराते थे। डॉक्टर प्रिया अपना खुद का IVF क्लीनिक चलाती थी, जो बिना बच्चों वाले दंपतियों से संपर्क करती थी। संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों को 35 हजार से 2 लाख रुपये लेकर बच्चे बेचे जाते थे। निम्मी फर्जी वकील बनकर डॉक्यूमेंट्स बनवाती थी। सूरज दंपती से पैसों की डील करता था और आरती बच्चे चुराकर लाती थी।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी से 3 केस सॉल्व हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 बच्चे रिकवर किए हैं। आरोपी फरीदाबाद के इलाकों से बच्चे चोरी करते थे। बच्चों की डिमांड आने के बाद वारदात को अंजाम दिया जाता था। जॉइंट CP विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ