Delhi railway stampede Tragic Story: प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी बीच 15 फरवरी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में करीब 18 लोगों की मौत की और कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर ने सनसनी फैला दी। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले लोगों के बीच अचानक से भगदड़ मच गई जिस वजह से ये भयानक हादसा हुआ। तीन सहेलियां भी पवित्र स्नान के लिए महाकुंभ जाने के लिए निकली थीं जिनमें से एक ही जिंदा बची और 2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इनकी दिल छू लेने वाली कहानी सुन आप भी रो पड़ेंगे।
तीन सहेलियों की थी महाकुंभ जाने की प्लानिंग
तीन सहेलियां संगीता मलिक, पूनम और सोमा ने महाकुंभ जाने का प्लान बनाया। लेकिन दुर्भाग्य से वो महाकुंभ में स्नान नहीं कर पाए क्योंकि तीन में से दो की दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मौत हो गई। अचानक हुई भगदड़ में संगीता और पूनम जमीन पर गिर पड़ीं, जिन्हें भीड़ ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR Earthquake की तीव्रता कम, पर झटके तेज क्यों? कहीं वजह ये तो नहीं…
कैसे हुई थी तीनों की दोस्ती
दरअसल संगीता मलिक, सोमा और पूनम की दोस्ती नौकरी करने के दौरान हुई थी। तीनों प्राइवेट नौकरी करती थीं, और वहीं पर उनकी गहरी दोस्ती हो गई। घर जैसा रिश्ता बन गया और तीनों एक दूसरे के घर में होने वाला शादी, ब्याह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी जाने लगीं। शनिवार की रात वो दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए निकली थीं। तभी अचानक से वहां भगदड़ मच गई।
लोगों ने किए इमोशनल कमेंट
तीन सहेलियों की दोस्ती और उनका साथ प्रयागराज जाने का प्लान उनकी गहरी दोस्ती की मिसाल था। लेकिन रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में तीन में से 2 लड़कियों की मौत हो गई। इस खबर के सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। एक ने लिखा- बहुत दुखद। दूसरे ने लिखा भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। तीसरे ने लिखा- कुंभ जाने का मतलब यमराज के पास जाना है। चौथे ने लिखा- बहुत ही दुखद घटना हुई भगवान इनके परिवार को हिम्मत दे ओम शांति। इसी तरह के कई और भी इमोशनल कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: Earthquake की टाइमिंग कम, स्पीड तेज… भूकंप में रेलवे स्टेशन पर यात्री की आपबीती
संबंधित खबरें
दिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
2 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
3 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
4 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
5 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
7 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
8 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines