Earthquake की टाइमिंग कम, स्पीड तेज... भूकंप में रेलवे स्टेशन पर यात्री की आपबीती

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से पूरी धरती कांप उठी। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी बैठे एक यात्री ने भूकंप की आपबीती सुनाई और बताया कि एक ही पल में कैसी हो गई थी उनकी हालत।

Delhi NCR Earthquake

Delhi NCR Earthquake

विज्ञापन

Delhi NCR Earthquake: 17 फरवरी की सुबह अचानक से पूरी धरती हिलने लगी। सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के तेज झटकों से धरती कांपने लगी, दरवाजे-खिड़की हिलने लगी और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र दिल्ली के आस-पास ही है। दरअसल धरती से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र मिला है। इस एक झटके से ही पूरी दिल्ली और उसके आसपास के सभी अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इसी बीत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैठे एक यात्री ने आपबीती सुनाई। आइए जानते हैं कि उसे कैसा लगा और उस समय उसने क्या किया।

कम समय में तेज थी स्पीड

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि भूकंप टाइमिंग तो बहुत कम थी, लेकिन स्पीड बहुत तेज थी। उसने बताया कि एक पल को तो ऐसा लगा कि नीचे से कोई ट्रेन निकलकर जा रही है। धर-धर-धर-धर करके हमें लगा कि हमें तो लगा कोई ट्रेन स्पीड में आई है। कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है ये।

विज्ञापन

कितने खतरनाक थे भूकंप के झटके

आप इस बात का अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं कि भूकंप के झटके कितने खतरनाक थे।

विज्ञापन

कुछ ही पलों में भूकंप के डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल पड़े। हिलती बिल्डिंग देख लोगों को डर लगने लगा।

विज्ञापन

दहशत में लोग 

दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र धौला कुआं था। यही वजह रही कि धरती इतनी तेज-तेज हिलती हुई महसूस हुई। लोग घर से बाहर आ गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ