दिल्ली के पुनीत खुराना और अतुल सुभाष केस में क्या कॉमन? पुलिस का दावा- ऑडियो-वीडियो बन सकते हैं सबूत

Delhi Puneet Khurana Suicide Case: दिल्ली का पुनीत खुराना सुसाइड केस बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस से मिलता जुलता है। दोनों केसों में कई समानताएं हैं और दोनों केसों में कपल शादी से तंग थे। पति-पत्नी एक दूसरे से तलाक लेना चाहते थे। आइए दोनों केसों की समानताओं पर बात करते हैं…

Delhi Puneet Khurana Suicide

Delhi Puneet Khurana Case Updates: दिल्ली (Delhi) के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में रहने वाले पुनीत खुराना के सुसाइड केस में नई जानकारियां सामने आती जा रही हैं। पुनीत ने 31 दिसंबर की शाम को अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी। पुनीत का तलाक का केस चल रहा था और पुनीत की मां-बहन ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मनिका सेटलमेंट करने के लिए दबाव डाल रही थी। वह अपने परिजनों के साथ मिलकर पुनीत को प्रताड़ित कर रही थी और पैसे मांग रही थी, क्योंकि पुनीत For God’s Cake और Woodbox Cafe चलाता था। पत्नी बिजनेस में पार्टनर थी। पुलिस इस केस को सुसाइड मानकर चल रही है। पुनीत के मोबाइल से मिले ऑडियो-वीडियो को सबूत मानकर बड़े दावे कर रही है, लेकिन पुलिस ने ऑडियो-वीडियो पुनीत के परिवार को नहीं सौंपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल सुभाष जैसा केस, लेकिन एक अंतर भी

पुलिस ने दावा किया है कि पुनीत का मरने से पहले बनाया हुआ 59 मिनट का वीडियो पुलिस के हाथ लगा। 16 मिनट का ऑडियो हाथ लगा, जिसमें दोनों झगड़ा कर रहे थे और एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी मिली है, जो पुनीत की सुसाइड से कुछ देर पहले ही पोस्ट की गई थी। पुलिस ने पुनीत के परिजनों को बयान दर्ज कर लिए हैं और दूसरे पक्ष से बातचीत चल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली जानकारियों के बाद कड़ियां जोड़कर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यह केस बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस जैसा लगता है। दोनों की कहानी में समानताएं भी हैं, लेकिन अंतर सिर्फ इतना है कि अतुल सुभाष की पत्नी और ससुरालियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुनीत की पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ अभी जांच चल रही है।

विज्ञापन

दोनों कपल शादी में तंग थे और अलग रहे थे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुनीत के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुनीत-मनिका की शादी साल 2016 में हुई थी और दोनों 2 साल से अलग रह रहे थे। दोनों का 8 साल से कोई बच्चा नहीं था। वहीं अतुल सुभाष और उसकी पत्नी निकिता भी 3 साल से अलग रह रहे थे। अतुल का एक बेटा था, जिसकी कस्टडी के लिए अतुल के परिजन धक्के खा रहे हैं।

पत्नी-ससुरालियों पर दोनों को प्रताड़ित करने के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतुल और पुनीत दोनों के परिजनों ने उनकी पत्नियों और ससुरालियों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। निकिता पर आरोप थे कि वह रिश्ता खत्म करने के लिए अतुल पर पैसे देने का दबाव बना रही थी। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी, जबकि पुनीत के परिजनों ने भी मनिका पर आरोप लगाया है कि मनिका तलाक के सेटलमेंट के लिए 70 हजार रुपये महीना मांग रही थी। उसने वकील की फीस देने समेत 5 मांगें पुनीत के परिवार के सामने रखी थी। मांगें पूरी नहीं करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

अतुल-पुनीत दोनों ने मरने से पहले वीडियो बनाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सुसाइड करने से पहले 60 मिनट का एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने आपबीती सुनाई थी। 24 पेजों का सुसाइड नोट भी लिखा था। वहीं पुनीत के मामले में भी दावा किया गया है कि उसने भी मरने से पहले 59 मिनट का एक वीडियो बनाया था, जो उसके फोन में पुलिस को मिला। इसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने यह वीडियो परिवार को देने से मना कर दिया है। पुनीत की सुसाइड से पहले पत्नी मनिका से करीब 16 मिनट फोन पर लड़ाई भी हुई थी, जिसका ऑडियो भी पुलिस के हाथ लगा है।

विज्ञापन

पुनीत की सुसाइड से पहले पत्नी का इंस्टाग्राम पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुनीत के सुसाइड करने से 6 दिन पहले मनिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में मनिका पाहवा ने लिखा था कि वह ‘टॉक्सिक माहौल में रही। उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ, लेकिन इससे छूटने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पा रही है। हर दिन उसे उदास कर रहा है। अब उच्च शक्तियां तय करेंगी कि मेरे साथ ‘दुर्व्यवहार करने वालों’ के लिए क्या सबसे अच्छा रहेगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ