Pragati Maidan Underpass Work Resumes: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, उन्हें अब रोज-रोज के जाम से आराम मिलने वाला है. जानकारी के अनुसार, 3 साल से अटके हुए अंडरपास नंबर 5, जो प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का आखिरी अंडरपास है, उसका का काम फिर से शुरू हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मंजूरी और डिजाइन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से यह काम पिछले तीन सालों से रुका हुआ था, वह अब जल्दी पूरा हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली- NCR वालों के लिए लाइफलाइन बनी Namo Bharat, 3 करोड़ यात्रियों ने जताया
कब चालू होगा प्रगति मैदान का ये अंडरपास
अंडरपास को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बॉक्स-पुशिंग का काम पूरा हो चुका है, और अब स्टिचिंग का काम शुरू हो गया है. अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में तेजी तब आई, जब रेलवे ने निर्माण ने कास्ट-इन-सीटू योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी. इस मंजूरी के मिलने के बाद काम में तेजी आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉक्स-पुशिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, और अब बाकी बचा निर्माण कार्य शुरू हो गया है. जिसके बाद उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट अगले फरवरी 2027 तक पूरा हो जाएगा.
क्यों अधूरा रह गया था प्रोजेक्ट?
प्रगति मैदान के मुख्य टनल और पांच अंडरपास का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जून 2022 में ही कर दिया गया था, लेकिन भैरों मार्ग पर स्थित अंडरपास नंबर 5 का काम जून 2023 से ठप पड़ा था. इस देरी की सबसे बड़ी वजह इंजीनियरिंग से जुड़ी चुनौतियां थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माण के दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे धकेले जा रहे दो कंक्रीट बॉक्स अपनी जगह से खिसक गए और धंस गए थे. इसके अलावा, यमुना नदी के करीब होने के कारण यहां ग्राउंडवाटर लेवल काफी ज्यादा है और ऊपर से गुजरती तीन एक्टिव रेलवे लाइनों ने इस काम को और भी जोखिम भरा बना दिया था, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ रहा था.
अब छोटी गाड़ियों के लिए ही खुलेगा रास्ता
सालों के इंतजार के बाद अब इस प्रोजेक्ट को एक संशोधित योजना (Revised Plan) के साथ फिर से शुरू किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, बिना रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाए काम पूरा करने का यही एकमात्र तकनीकी रास्ता बचा था, जिसे अब इस्तेमाल किया जा रहा है. नए डिजाइन के तहत अंडरपास की ऊंचाई को 5.5 मीटर से घटाकर 3.9 मीटर और चौड़ाई को 11.5 मीटर से 6.25 मीटर कर दिया गया है. इसका मतलब है कि भविष्य में इस अंडरपास का इस्तेमाल मुख्य रूप से कारों और छोटी गाड़ियों के लिए ही किया जा सकेगा, ताकि रेलवे ट्रैफिक में कोई बाधा न आए.
रिंग रोड से सीधे जुड़ जाएगा प्रगति मैदान
इसके साथ ही रोड इंटीग्रेशन, ड्रेनेज सिस्टम और रिटेनिंग वॉल जैसे सहायक काम भी चरणों में पूरे किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य रिंग रोड और प्रगति मैदान के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है और शहर के जाम को कम करना है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो फरवरी 2027 तक यह अंडरपास पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे भारत मंडपम और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ट्रैफिक की स्पीड… लंदन और न्यूयॉर्क से बेहतर, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
58 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines