हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, यमुना विहार और जनकपुरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 5 अगस्त को रहेगी बिजली गुल! यहां देखें शटडाउन शेड्यूल

Delhi Mein 5 August ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली में 5 अगस्त को कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी, जिसका आधिकारिक नोटिफिकेशन दिल्ली डिस्कॉम कंपनी ने दे दी है. जानिए कहां और कितने बजे और क्यों कटेगी बिजली? चेक करें अपने एरिया का नाम

विज्ञापन
5 अगस्त को दिल्ली में कहां रहेगी बिजली गुल. (Image: AI/BSES)

दिल्ली में इस समस्या मौसम का मिजाज अजीब सा हो गया है, क्योंकि कभी अचानक बारिश का मौसम बन जाता है, तो कभी धूप इतनी तीखी होती है, गर्मी के मारे घर से बाहर निकलने का मन नहीं होता. ऐसे मौसम में घर में मस्त एसी चलाकर रहने में राहत मिलती है. लेकिन 5 अगस्त दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए ये राहत दूर हो सकती है. यानी कि दिल्ली डिस्कॉम कंपनी BSES ने 5 अगस्त 2026 के लिए अपना मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL and BYPL on :- 05-08-2026). इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सेवा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे, जिस कारण अलग-अलग समय में बिजली सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

यह भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल को नहीं किया कंट्रोल, तो समय से पहले ही हो सकती है मौत! क्यों हैं इतना खतरनाक?

किन इलाकों में कटेगी बिजली

5 अगस्त 2026 को BRPL और BYPL क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. BRPL द्वारा जारी शेड्यूल के तहत- बाकरवाला की जेजे कॉलोनी, मियांवाली नगर, कटवारिया सराय, वसंत कुंज सेक्टर D, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, महावीर एन्क्लेव (नवादा), सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया, तिलक नगर, छतरपुर एन्क्लेव फेज-2, अशोक नगर, हरि नगर जनकपुरी, राजौरी गार्डन एक्सटेंशन, हस्तसाल, ओम विहार, वीरेंद्र नगर जनकपुरी और पालम विलेज सहित कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. वहीं BYPL क्षेत्र में ब्रह्मपुरी, उस्मानपुर, घोंडा पट्टी चौहान, मयूर विहार फेज-2 और 3, न्यू मंडोली, सेवा धाम के कई ब्लॉक, यमुना विहार, रोहताश नगर, सीलमपुर, प्रताप पुरा, गोकुलपुरी, मुस्तफाबाद-मान सिंह नगर-गोकुलपुरी, अजमेरी गेट, दिल्ली गेट, पहाड़गंज, कृष्णा नगर, राधेपुरी, श्रीराम कॉलोनी, खालसा कॉलेज, वेस्ट एंड सिनेमा, आर.के. दास रोड, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, किनारी बाजार और आसपास के इलाकों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.

विज्ञापन

यहां देखें पूरा नोटिफिकेशन

कितने घंटे रहेगा पावर कट

बिजली कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में अलग रहेगा. ज्यादातर एरिया में सुबह 9:08 बजे से 10:38 बजे, 10:00 बजे से 12:00 बजे, 10:00 बजे से 1:00 बजे, 10:08 बजे से 12:08 बजे, 11:00 बजे से 1:00 बजे, 11:00 बजे से 2:00 बजे, 11:08 बजे से 12:38 बजे, 11:08 बजे से 1:08 बजे, 11:30 बजे से 1:30 बजे, 11:30 बजे से 2:30 बजे और कुछ इलाकों में 12:00 बजे से 2:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते अपना जरूरी काम निपटा लें. जैसे पानी पानी की टंकी भरना, फोन- लैपटॉप चार्ज करना और इन्वर्टर की बैटरी चार्ज करना, ताकि अगर मेंटेनेंस कार्य किसी कारण लंबा होता है, तो आपकी इससे ज्यादा परेशानी न हो.

क्या और क्यों जरूरी है ये काम?

BRPL और BYPL द्वारा निर्धारित शटडाउन शेड्यूल के तहत 5 अगस्त को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली नेटवर्क के रखरखाव और सुधार से जुड़े कार्य किए जाएंगे. इस दौरान ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन, डीटी मीटर/सीटी रिप्लेसमेंट, पोल स्ट्रेटनिंग, एलटी सर्किट मेंटेनेंस, एलटी नेटवर्क अपग्रेडेशन, एलटी एबी केबल फॉल्ट की मरम्मत, 11 केवी फीडर मेंटेनेंस, सिविल वर्क, एचवीडीएस जंपर रिपेयर, नए एलटी एबी सर्किट बिछाने और मीटर बदलने जैसे तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इन कार्यों की मदद से राजधानी में दिल्ली में बिजली की सप्लाई पहले से बेहतर और मजबूत होगी, ताकि हर व्यक्ति बिजली की सेवा का ठीक फायदा उठा सके.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग, इन्फ्लूएंसर फैजान अंसारी की पुलिस को शिकायत;

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola