---विज्ञापन---

बैड कोलेस्ट्रॉल को नहीं किया कंट्रोल, तो समय से पहले ही हो सकती है मौत! क्यों हैं इतना खतरनाक?

Bad Cholesterol: क्या आप जानते हैं भारत में बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण कई लोगों की समय से पहले मौत हो रही है. जानिए क्या है ये समस्या और कैसे मौतों के आकड़ों में ये इजाफा कर रहा है.

---विज्ञापन---

आज के दौर में लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो गए हैं, जिससे राहत पाने के लिए उन्हें तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करना पड़ता है. इस बीमारियों का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल का अपनाना, पौष्टिक भोजन से दूरी और कुछ सेहत से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना आदि होता है. आज हार्ट से जुड़ी समस्या, डायबिटीज, दिमाग से जुड़ी समस्या, कैंसर गंभीर स्थिति पैदा कर रही है, लेकिन इन्हीं के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल भी लोगों को अपना शिकार बना रही है, जिसका असर भारत में कई देशों के मुकाबले ज्यादा देखा जा रहा. रिपोर्ट्स बताते हैं कि, लोगों के अंदर बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण समय से पहले मरीजों की मौत तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर और हाई बीपी का खतरा, समय रहते युवा ऐसे बचाएं अपनी

---विज्ञापन---

क्या होता है बैड कोलेस्ट्रॉल

बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) एलडीएल यानी लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) होता है. ये एक तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो खून की नसों की दीवारों पर चिपककर प्लाक (Plaque) बनाता है, जिससे खून का प्रवाह में रुकावट पैदा होने लगती है. इस स्थिति के कारण दिल तक खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिस कारण दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इस समस्या को पैदा करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसमें खराब खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी, लाइफस्टाइल में गलत बदलाव आदि शामिल है. आज स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कम उम्र के लोग इसके शिकार हो रहे हैं.

भारत में बढ़ रहा बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा

मेडिकल जर्नल JAMA में एक रिसर्च प्रकाशित हुई, जिसमें मालूम चला कि भारत में बैड कोलेस्ट्रॉल बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है. इसका हाल ये है समय से पहले बोने वाली मौतों की संख्या में 38.5 फीसदी बढ़कर 36 लाख हो तक पहुंच गई है. रिसर्च बताती है कि, साल 1990 की तुलना में 2023 तक हाई बैड कोलेस्ट्रॉल से जुड़े के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. इसमें सबसे हैरानी वाली बात ये रही है कि इस गंभीर समस्या के सबसे ज्यादा मामले अब भारत और चीन जैसे देशों में देखने को मिल रहे है.

---विज्ञापन---

समय से पहले क्यों हो रही मौतें?

जैसे ही हमने बताया कि बैड कोलेस्ट्रॉल खून की नसों की दीवारों पर चिपककर प्लाक (Plaque) बनाता है, जिससे खून और ऑक्सीजन ठीक से दिल तक नहीं पहुंच पाते, जो आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनते हैं. इसकी सबसे ज्यादा असर युवाओं में देखा जा रहा है. आपने गौर किया होगा कि पहले के मुकाबले अब युवा ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर रहे हैं. साथ ही ऑफिस में 9 घंटे बैठकर काम करने के कारण फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो गई है. इन सभी चीजों के कारण यह समस्या बढ़ती रहती है और मौतों के आंकड़ों को बढ़ा रही है.

कैसे रखें बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल

  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपनी डेली रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे. इसमें हाई फैट फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं.
  • रेड मीट का सेवन कम से कम करें.
  • अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें, ताकि शरीर फिजिकली एक्टिव रहे.
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अपनी डाइट को ठीक करें, ताकि शरीर फिट रहे.

यह भी पढ़ें: कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम, रोज की थाली में बस शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स; सेहत रहेगी फिट

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 04, 2026 01:13 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola