राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से BSES बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रखरखाव का काम कर रही है. इस दौरान दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय में कुछ घंटों के लिए बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद यानी बिजली गुल हो जाती है. BSES के BYPL आधीन आने वाले इलाकों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें 7 अगस्त 2026 को होने वाले मेंटेनेंस शटडाउन की जानकारी है. लिस्ट के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में कुछ घंटों के लिए निर्धारित बिजली गुल रहेगी, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन लिस्ट में अपने एरिया का नाम देखकर आप इस परेशानी से बचने के लिए पहली ही तैयारी कर सकते हैं. आइए जानते हैं प्रभावित क्षत्रों की लिस्ट और टाइमिंग.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: मयूर विहार, छतरपुर, उत्तम नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 6

---विज्ञापन---

कहां-कहां रहेगा पावर कट?

BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा 7 अगस्त 2026 को घोषित (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 07-08-2026) मेंटेनेंस कट के कारण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में यमुना विहार (ब्लॉक C1, C2, C3, C6, C7, C9), भजनपुरा (ब्लॉक A-गढ़ी मांडू, ब्लॉक B-मानुजपुर, ब्लॉक C, टंकी रोड), करावल नगर (भगत नगर-दयालपुर-प्रेम विहार, शक्ति विहार), चांदनी चौक (नई सड़क-कटरा अशरफी, रोशन पुरा, कुचा पति राम, हौज काजी, सीताराम बाजार, डीएवी पब्लिक स्कूल-कला मस्जिद, डीडीए फ्लैट्स-कला मस्जिद, दरीबा कला-कटरा मशरू, न्यू लाजपत राय मार्केट), सदर बाजार - राम नगर, मयूर विहार फेज 3 (पॉकेट B6, B7, B8), गुरु तेग बहादुर एनक्लेव (दिल्ली जल बोर्ड MIG फ्लैट्स, AMIG फ्लैट्स), आनंद पर्वत (थान सिंह नगर, नई बस्ती), ओल्ड सीमापुरी-दिलशाद गार्डन (मीना बाजार-आराधक नगर), अजमेरी गेट (जाकिर हुसैन पीजी इवनिंग कॉलेज-एसकेडी बस्ती, दिल्ली सरकार स्टाफ फ्लैट्स-प्रेस एनक्लेव), गोकुलपुरी (बृजपुरी ब्लॉक A, B, C) और विवेक विहार (ब्लॉक B-योजना विहार) शामिल हैं. हम नीचें अधिकारिक शटडाउन शेड्यूल अपलोड कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से देख सके.

---विज्ञापन---

देखें आधिकारिक शेड्यूल:

कितने बजे शुरू होगा काम?

बिजली कटौती अलग-अलग इलाकों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 15:45 बजे के बीच अलग-अलग जगहों पर की जाएगी. सदर बाजार, चांदनी चौक के कुछ हिस्सों में कटौती सुबह 10:00 से दोपहर 13:00 बजे तक रहेगी. वहीं, नई सड़क-कटरा अशरफी में सुबह 10:26 से 13:26 बजे तक पावर कट रहेगा. यमुना विहार क्षेत्र में 11:00 से 11:45, 12:00 से 13:45, 12:00 से 14:00 और 13:45 से 15:45 बजे तक अलग-अलग ब्लॉक में बिजली बंद रहेगी. ज्यादातर अन्य इलाकों जैसे मयूर विहार, आनंद पर्वत, करावल नगर, गोकुलपुरी, गुरु तेग बहादुर एनक्लेव, दिलशाद गार्डन, अजमेरी गेट और विवेक विहार में कटौती का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे या 14:00 बजे तक निर्धारित किया गया है आप ऊपर दिए गए लिस्ट में अपने एरिया की टाइमिंग चेक कर सकते हैं. अगर आपका एरिया भी इस लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि कार्य शुरू होने से पहले आप पानी की टंकी भर लें और जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरणों को चार्ज कर लें, जैसे फोन-लैपटॉप.

---विज्ञापन---

क्यों कटेगी बिजली

यह बिजली कटौती बिजली नेटवर्क को मजबूत करने और मेंटेनेंस कार्यों को पूरा करने के लिए की जा रही है. इस दौरान 3-फेज मीटरों का रिप्लेसमेंट (Replacement of 3 Phase Meter), स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation), और DT Meter/CT का रिप्लेसमेंट किया जाएगा. साथ ही, कई क्षेत्रों में मीटरों को बायपास/रिप्लेस करने, LT नेटवर्क की मरम्मत (LT Network Repairing), RMU मरम्मत (Repair of RMU) और जरूरी सिविल वर्क (Civil Work) के कार्य जाएंगे, इससे राजधानी में बिजली सप्लाई पहले से कहीं ज्यादा अच्छी और मजबूत हो सकेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड नहीं तो भी क्या हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये? जानिए ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के नियम

---विज्ञापन---