Delhi Power Cut Alert: मयूर विहार, छतरपुर, उत्तम नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में 6 अगस्त को रहेगा पावर कट! चेंक करें अपना एरिया

Delhi Mein 6 August ko Kahan Kategi Bijli: राजधानी दिल्ली में 6 अगस्त 2026 को BSES बिजली वितरण कंपनी के आधीन आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली सेवाएं घंटों के लिए गायब रहने वाली है. जानिए क्या है कारण और अपने एरिया का नाम.

Delhi Power Cut Alert

दिल्ली में 6 अगस्त को कहां-कहां रहेगा पावर कट.(Image: AI/BSES)

दिल्ली में बेहतर और निर्बाधित बिजली सप्लाई बनाने कि दिशा में बिजली डिस्कॉम (DISCOM) कंपनी BSES बीते कई हफ्तों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बिजली लाइन रखरखाव का कार्य कर ही है. हालांकि, इस दौरान कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है, ताकि बिजली लाइन का काम अच्छे और सुरक्षित ढंग से पूरा हो जाए. हालांकि, इस कट के कारण कई लोगों को परेशानी भी होती है, ऐसे में लोगों को परेशानी न हो, बिजली कंपनी ने 6 अगस्त को दिल्ली में कहां-कहां बिजली सेवा बाधित रहेगी इसका पूरा शेड्यूल जारी (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and BRPL on :- 06-08-2026) कर दिया है. आइए जानते हैं 6 अगस्त 2026 को राजधानी के किन इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में रहेगा पावर कट

6 अगस्त 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी. BSES के BYPL क्षेत्र में यमुना विहार (ब्लॉक C3, C4, C5, C6, C9 और C12), मयूर विहार फेज-3 (पॉकेट A3), गुरु तेग बहादुर एन्क्लेव, नंद नगरी के विभिन्न ब्लॉक, सविता विहार, विवेक विहार, दयालपुर, सोनिया विहार, राउज एवेन्यू, अजमेरी गेट, चांदनी चौक, दरिबा कलां, कटरा मशरू, न्यू लाजपत राय मार्केट, सिसगंज, सदर बाजार, राम नगर और बच्छारुद्दीन क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. वहीं BRPL क्षेत्र में टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, छतरपुर एन्क्लेव, जय विहार, मियांवाली नगर, वसंत कुंज, देवली संगम विहार, उत्तम नगर, आया नगर, लोकनायक पुरम, बकरवाला, शिव विहार, दक्षिणपुरी, दीप एन्क्लेव, नानक पुरा हरि नगर, भगवती गार्डन एक्सटेंशन, भगवती गार्डन नवादा और राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन में बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए बंद रहेगी.

यहां देखें शटडाउन शेड्यूल

यह लिस्ट BSES की BYPL- BSES Yamuna Power Limited वाले क्षेत्रों की है.

विज्ञापन

यह लिस्ट BSES की BRPL- BSES Rajdhani Power Limited वाले क्षेत्रों की है.

कब से कब तक चलेगा काम

दिल्ली में यह मेंटेनेंस शटडाउन सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा. प्रमुख समय स्लॉट 9:00-11:00 बजे, 10:00-12:00 बजे, 10:00-1:00 बजे, 11:00-12:00 बजे, 11:00-12:30 बजे, 11:00-1:00 बजे, 11:00-2:00 बजे, 11:00-3:00 बजे, 12:30-1:15 बजे, 1:00-2:00 बजे और 2:00-2:30 बजे हैं. ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने रोजमर्रा के काम पहले ही निपटा लें जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज कर लें, ताकि अगर बिजली मेंटेनेंस में देरी होती है, तो आपकी ज्यादा असुविधा का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

क्यों कटेगी बिजली क्या-क्या होगा काम

यह पावर कट बिजली नेटवर्क को पहले से ज्यादा सुरक्षित, आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है. इस दौरान 3-फेज मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन, DT/CT मीटर रिप्लेसमेंट, LT नेटवर्क की मरम्मत, LT सर्किट मेंटेनेंस, LT नेटवर्क अपग्रेडेशन, नए LTAB सर्किट बिछाने, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट, ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन, 11KV फीडर मेंटेनेंस, RMU मेंटेनेंस व क्लीनिंग, HVDS–LVDS ट्रांसफॉर्मर कार्य और पोल स्ट्रेटनिंग जैसे जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इन मेंटेनेंस कार्य के पूरा होने के बाद सभी प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो ज्यादा सुरक्षित और मजबूत रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ