Delhi Power Cut Alert: यमुना विहार, भजनपुरा, अजमेरी गेट समेत दिल्ली के इन घनी आबादी वाले इलाकों में 7 अगस्त को रहेगा पावर कट! लिस्ट में चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 7 August ko Kahan Kategi Bijli: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी है. दिल्ली के कई इलाकों में 7 अगस्त 2026 को घंटों बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है. जानिए आपके इलाके में कब और क्यों बिजली कटेगी.

Delhi Power Cut 7 August

दिल्ली में 7 अगस्त को कहां रहेगा पावर कट? (Image:AI/BSES)

मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • 7 अगस्त को राजधानी दिल्ली में BSES के BYPL के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रहने वाली है.
  • BSES के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस दौरान बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे.
  • मेंटेनेंस कार्यों में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय 3-फेज मीटरों का रिप्लेसमेंट, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन, DT Meter/CT का रिप्लेसमेंट समेत कई अन्य कार्य किए जाएंगे.

राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से BSES बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रखरखाव का काम कर रही है. इस दौरान दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय में कुछ घंटों के लिए बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद यानी बिजली गुल हो जाती है. BSES के BYPL आधीन आने वाले इलाकों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है, जिसमें 7 अगस्त 2026 को होने वाले मेंटेनेंस शटडाउन की जानकारी है. लिस्ट के अनुसार, दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकों में कुछ घंटों के लिए निर्धारित बिजली गुल रहेगी, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन लिस्ट में अपने एरिया का नाम देखकर आप इस परेशानी से बचने के लिए पहली ही तैयारी कर सकते हैं. आइए जानते हैं प्रभावित क्षत्रों की लिस्ट और टाइमिंग.

विज्ञापन

कहां-कहां रहेगा पावर कट?

BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा 7 अगस्त 2026 को घोषित (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 07-08-2026) मेंटेनेंस कट के कारण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में यमुना विहार (ब्लॉक C1, C2, C3, C6, C7, C9), भजनपुरा (ब्लॉक A-गढ़ी मांडू, ब्लॉक B-मानुजपुर, ब्लॉक C, टंकी रोड), करावल नगर (भगत नगर-दयालपुर-प्रेम विहार, शक्ति विहार), चांदनी चौक (नई सड़क-कटरा अशरफी, रोशन पुरा, कुचा पति राम, हौज काजी, सीताराम बाजार, डीएवी पब्लिक स्कूल-कला मस्जिद, डीडीए फ्लैट्स-कला मस्जिद, दरीबा कला-कटरा मशरू, न्यू लाजपत राय मार्केट), सदर बाजार – राम नगर, मयूर विहार फेज 3 (पॉकेट B6, B7, B8), गुरु तेग बहादुर एनक्लेव (दिल्ली जल बोर्ड MIG फ्लैट्स, AMIG फ्लैट्स), आनंद पर्वत (थान सिंह नगर, नई बस्ती), ओल्ड सीमापुरी-दिलशाद गार्डन (मीना बाजार-आराधक नगर), अजमेरी गेट (जाकिर हुसैन पीजी इवनिंग कॉलेज-एसकेडी बस्ती, दिल्ली सरकार स्टाफ फ्लैट्स-प्रेस एनक्लेव), गोकुलपुरी (बृजपुरी ब्लॉक A, B, C) और विवेक विहार (ब्लॉक B-योजना विहार) शामिल हैं. हम नीचें अधिकारिक शटडाउन शेड्यूल अपलोड कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से देख सके.

विज्ञापन

देखें आधिकारिक शेड्यूल:

कितने बजे शुरू होगा काम?

बिजली कटौती अलग-अलग इलाकों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 15:45 बजे के बीच अलग-अलग जगहों पर की जाएगी. सदर बाजार, चांदनी चौक के कुछ हिस्सों में कटौती सुबह 10:00 से दोपहर 13:00 बजे तक रहेगी. वहीं, नई सड़क-कटरा अशरफी में सुबह 10:26 से 13:26 बजे तक पावर कट रहेगा. यमुना विहार क्षेत्र में 11:00 से 11:45, 12:00 से 13:45, 12:00 से 14:00 और 13:45 से 15:45 बजे तक अलग-अलग ब्लॉक में बिजली बंद रहेगी. ज्यादातर अन्य इलाकों जैसे मयूर विहार, आनंद पर्वत, करावल नगर, गोकुलपुरी, गुरु तेग बहादुर एनक्लेव, दिलशाद गार्डन, अजमेरी गेट और विवेक विहार में कटौती का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे या 14:00 बजे तक निर्धारित किया गया है आप ऊपर दिए गए लिस्ट में अपने एरिया की टाइमिंग चेक कर सकते हैं. अगर आपका एरिया भी इस लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि कार्य शुरू होने से पहले आप पानी की टंकी भर लें और जरूरी इलेक्ट्रिक उपकरणों को चार्ज कर लें, जैसे फोन-लैपटॉप.

क्यों कटेगी बिजली

यह बिजली कटौती बिजली नेटवर्क को मजबूत करने और मेंटेनेंस कार्यों को पूरा करने के लिए की जा रही है. इस दौरान 3-फेज मीटरों का रिप्लेसमेंट (Replacement of 3 Phase Meter), स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation), और DT Meter/CT का रिप्लेसमेंट किया जाएगा. साथ ही, कई क्षेत्रों में मीटरों को बायपास/रिप्लेस करने, LT नेटवर्क की मरम्मत (LT Network Repairing), RMU मरम्मत (Repair of RMU) और जरूरी सिविल वर्क (Civil Work) के कार्य जाएंगे, इससे राजधानी में बिजली सप्लाई पहले से कहीं ज्यादा अच्छी और मजबूत हो सकेगी.

विज्ञापन

मुख्य निष्कर्ष:- BSES के BYPL क्षेत्रों में आने वाले जिन इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती की लिस्ट जारी हुई है, उसका मुख्य उद्देश्य लोगों को बताना है कि उनको बेहतर और बिना रुकावट बिजली सप्लाई देने की दिशा में ये जरूरी कार्य किया जा रहा है. इस शेड्यूल की मदद से आप बिना देरी किए कल की तैयारी कर सकते हैं. ये रखरखाव कार्य राजधानी में बिजली सेवा को बेहतर बनाने के लिए काफी जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ