राजधानी दिल्ली में बढ़ती आबादी का असर बिजली सप्लाई पर भी देखने को मिल रही है. दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली से जुड़ा रखरखाव कार्य किया जा रहा है. इस मेंटेनेंस कार्य के कारण दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए पावर कट रहेगा, जिसको लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनी ने BSES के BRPL-BYPL मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल में दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके शामिल है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही अपने एरिया का नाम चेक कर लें.
कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित
बिजली कटौती का असर दिल्ली के कई इलाकों में देखने को मिलेगा. जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते BRPL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जनकपुरी, नांगलोई, मुंडका, साकेत, मालवीय नगर, चित्तरंजन पार्क, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, द्वारका, पालम, वसंत कुंज, छतरपुर, खानपुर, संगम विहार, नजफगढ़, विकासपुरी, हौज खास, आरके पुरम, निजामुद्दीन, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, जंगपुरा, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, महिपालपुर, महरौली, राजौरी गार्डन, हरि नगर, मायापुरी, करमपुरा, खयाला और विष्णु गार्डन समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. इसके अलावा. BYPL के अंतर्गत दरियागंज के इलाके में प्रभावित रहने वाले हैं.\
कितनी देर गुल रहने वाली है बिजली?
दिल्ली में 29 सितंबर 2026 को BRPL और BYPL के मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. BRPL के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग शेड्यूल के अनुसार प्रभावित होगी. वहीं BYPL के लिए निर्धारित शटडाउन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक है. अगर आपका एरिया भी प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही कुछ जरूरी कार्य निपटा लें. अगर आप कपड़े धोने की योजना बना रहे हैं, तो पावर कट होने से पहले ही ये काम कर लें, इसके अलावा, मोबाइल चार्ज कर लें और पानी की टंकी भी पर लें.
चेक करें अपना एरिया
कौन-कौन सा कार्य किए जाएंगे?
BRPL की ओर से बिजली नेटवर्क को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव और रूटीन मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, 11KV फीडर मेंटेनेंस, एलटी एसीबीफ्लैश इन एसीबी, LT सर्किट मेंटेनेंस, HVDS और RMU मेंटेनेंस जैसे कार्य किए जाएंगे. कुछ जगहों पर ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट और मेंटेनेंस का काम भी होगा. वहीं BYPL क्षेत्र में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का काम निर्धारित है. इन कार्यों के दौरान सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रखी जाएगी. हालांकि, जैसे की कार्य पूरा हो जाएगा, बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
2 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
4 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
9 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
19 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
22 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
23 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines