Delhi Power Cut Alert: पंजाबी बाग, छतरपुर, सरिता विहार समेत दिल्ली के कई इलाकों में रहेगा 28 सितंबर को पावर कट! यहां चेक करें अपने एरिया का नाम

Delhi Mein 28 September ko Kahan Kategi Bijli: 28 सितंबर को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है, क्योंकि बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES ने शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. आइए जानते हैं आपके एरिया में भी कटेगी बिजली?

Delhi Power Cut 28 September 2026

दिल्ली के किन इलाकों में 28 सितंबर को कटेगी बिजली? (Image: AI)

राजधानी दिल्ली में बेहतर बिजली सप्लाई बनाए रखने की दिशा में शहर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के अंतर्गत BRPL और BYPL ने 28 सितंबर 2026 को (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL & BYPL on :- 28-09-2026) निर्धारित किए गए मेंटेनेंस कार्य को लेकर शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण बिजली की पुरानी लाइनों पर ज्यादा लोड पड़ रहा है, जिसके चलते लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो और सप्लाई बेहतर मिल सके, इसी के लिए मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. आपके एरिया में लाइट कटेगी या नहीं, आइए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

दिल्ली में 28 सितंबर 2026 को BRPL और BYPL के मेंटेनेंस कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है. BRPL के तहत करमपुरा, पस्चिम विहार, नांगलोई, आया नगर, दशरथपुरी, सीआर पार्क, इंदर एन्क्लेव, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, द्वारका, वसंत कुंज, महावीर एन्क्लेव, जनकपुरी, पालम, संगम विहार, साकेत, तिलक नगर, उत्तम नगर, चतरपुर, जसोला विहार, टैगोर गार्डन, हरि नगर, नजफगढ़, मालवीय नगर, विकासपुरी, लाजपत नगर, मुनिरका/आरके पुरम समेत कई इलाके प्रभावित होंगे. वहीं BYPL के तहत रेलवे वर्कशॉप, संजय अमर कॉलोनी, प्रगति मैदान और आईपी एस्टेट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है. अगर आपका एरिया प्रभावित लिस्ट में शामिल हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें, जैसे पानी की टंकी भरा, फोन चार्ज करना और कपड़े धोना आदि; ताकि कटौती के कारण आपको परेशानी ने हो.

यहां चेक करें अपने एरिया का नाम

BSES-BRPL

विज्ञापन

अलग-अलग समय पर होगी बिजली कटौती

बिजली कटौती का समय क्षेत्र और निर्धारित कार्य के अनुसार अलग-अलग रहेगा. BRPL के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 9:09 बजे से दोपहर 4 बजे तक अलग-अलग शेड्यूल के अनुसार प्रभावित होगी. वहीं BYPL के लिए निर्धारित शटडाउन का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक है. उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे अपने निर्धारित समय के अनुसार जरूरी काम पहले से निपटा लें.

विज्ञापन

कौन से काम होंगे?

BRPL की ओर से बिजली नेटवर्क को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव और रूटीन मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, 11KV फीडर मेंटेनेंस, LT सर्किट मेंटेनेंस, HVDS और RMU मेंटेनेंस जैसे कार्य किए जाएंगे. कुछ जगहों पर ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट और पेड़ों की ट्रिमिंग का काम भी होगा. वहीं BYPL क्षेत्र में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का काम निर्धारित है. इन कार्यों के दौरान सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बंद रखी जाएगी. हालांकि, जैसे की कार्य पूरा हो जाएगा, सप्लाई बहाल हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ