Delhi Power Cut Alert: अलकनंदा, नेहरू प्लेस, निजामुद्दीन समेत दिल्ली के कई इलाकों में 27 सितंबर को पावर कट! चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 27 September ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में 27 सितंबर को अलग-अलग इलाकों में घंटों पावर कट रहने वाला है, जिसको लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनी निर्धारित बिजली मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आइए जानते हैं आपका एरिया लिस्ट में शामिल है या नहीं?

Delhi Power Cut Schedule 27 September

दिल्ली में 27 सितंबर को कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI)

राजधानी दिल्ली में बढ़ती आबादी का असर बिजली पर भी दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि बढ़ती आबादी के कारण दिल्ली में बिजली खपत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में पुरानी बिजली लाइन में लोड बढ़ने जैसी समस्या पैदा न हो और घर-घर में बेहतर बिजली सप्लाई पहुंच सकें, इसके लिए बिजली डिस्कॉम कंपनियां विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली से जुड़ा कार्य कर रही है. इस कार्य को लेकर बिजली कंपनी BSES की BRPL और BYPL ने आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें 27 सितंबर को कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं क्या आपके इलाके में भी पावर कट रहेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में रहेगा पावर कट?

दिल्ली में 27 सितंबर 2026 को बिजली कटौती का असर कई इलाकों में देखने को मिल सकता है. BRPL के मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक नांगलोई, मुंडका, नेहरू प्लेस, अलकनंदा, टैगोर गार्डन और निजामुद्दीन डिवीजन से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के लिए प्रभावित रहेगी. वहीं BYPL के तहत दरियागंज क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है. प्रभावित क्षेत्रों में दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके शामिल है. आपकी सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट लिकं अपलोड कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से अपना एरिया चेक कर लें.

विज्ञापन

कितनी देर रहेगा पावर कट?

बिजली कटौती का समय अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रहेगा और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सप्लाई प्रभावित होगी. कुछ इलाकों में शटडाउन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि कई जगह सुबह 10 बजे या 11 बजे से बिजली बंद रह सकती है. कुछ क्षेत्रों में यह कट दोपहर 12 बजे तक रहेगा, जबकि कुछ जगह दोपहर 1 बजे, 2 बजे, 3 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है. इसलिए सलाह है कि आप सभी जरूरी काम जैसे कपड़े धोना, पानी की टंकी भरना आदि पहले ही कर लें.

विज्ञापन

कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे?

27 सितंबर को बिजली कटौती की वजह अलग-अलग मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्य हैं. BRPL के शेड्यूल में 11KV फीडर मेंटेनेंस, ट्रांसफॉर्मर की सफाई और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, LT सर्किट मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई, नए LTAB सर्किट की लाइन बिछाने और नेटवर्क अपग्रेडेशन जैसे काम शामिल हैं. वहीं BYPL की ओर से स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का कार्य किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ