हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: दिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? कहीं आपका एरिया भी तो नहीं शामिल?

Delhi Mein 26 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के BSES के BYPL ने आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके चलते BYPL के अंतर्गत आने वाले मयूर विहार डिवीजन के कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई 26 अक्टूबर 2026 को गुल रहेगी.

विज्ञापन
दिल्ली में कहां-कहां 26 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? (Image: AI/BSES)

खबर की मुख्य बातें:

  • BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) ने 26 अक्टूबर, 2026 के लिए रखरखाव शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.
  • मयूर विहार फेस 1 और 2 डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
  • बिजली कटौती सुबह 10:10 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक, कुल 3 घंटे के लिए होगी.
  • यह शटडाउन वार्षिक निवारक रखरखाव और प्रणाली सुधार कार्यों के लिए है, जिसका उद्देश्य बिजली नेटवर्क को मजबूत करना है.

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर आए दिन बिजली से जुड़ा कार्य चलता रहता है, जिसका उद्देश्य दिल्ली के क्षेत्रों में बेहतर, सुरक्षित बिजली सप्लाई करना है. लेकिन इस रखरखाव कार्य के कारण उन इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहती है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES के BYPL ने 26 अक्टूबर के लिए आधिकारिक मंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 26-10-2026) जारी कर दिया है, जिसके तहत BYPL के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. आइए जानते हैं किन इलाकों में रहेगा पावर कट?

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन, अलकनंदा, नांगलोई समेत दिल्ली के इन इलाकों में 25 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

विज्ञापन

26 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट

BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मयूर विहार फेस 1 और 2 (Mayur Vihar I and II) डिवीजन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. जारी शेड्यूल के अनुसार, इसमें ब्लॉक 21-कल्याण पुरी-मयूर विहार, ब्लॉक 20-कल्याण पुरी-मयूर विहार, कल्याण वास-कल्याण पुरी-मयूर विहार और कल्याण पुरी-मयूर विहार के क्षेत्र शामिल हैं. हालांकि, BRPL (BSES राजधानी पावर लिमिटेड) और टाटा पावर-DDL (Tata Power-DDL) के इलाकों में कोई बिजली कटौती नहीं रहेगी, क्योंकि उनके लिए कोई शटडाउन शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, इसका मतलब इन डिल्कॉम के अंतर्गत इलाकों में बिजली नहीं जाएगी.

बिजली कटौती का समय

BSES के BYPL द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसारस, निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए इन क्षेत्रों में बिजली कटौती का समय सुबह 10:10 बजे से दोपहर 1:10 बजे (10:10 – 13:10 बजे) तक तय किया गया है. इस 3 घंटे के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी, इसलिए बेहतर रहेगा कि अगर आप भी इन इलाकों में रहते हैं, तो कटौती से पहले ही जरूरी काम निपटा लें.

विज्ञापन

कटौती के वक्त कौन सा कार्य होगा?

शेड्यूल के अनुसार, इस शटडाउन के दौरान वार्षिक निवारक रखरखाव और प्रणाली में सुधार (Annual Preventive Maintenance and System Improvement Works) का काम किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बिजली नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और भविष्य में होने वाली तकनीकी समस्याओं को रोकना है.

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका घर भी प्रभावित एरिया में शामिल हैं, तो सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती से पहले ही पानी की टंकी भरने व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज करने जैसे काम निपटा लें ताकि आपको बाद में परेशान न होना पड़े. इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरणों को चालू न करें (फ्रिज, एसी, पानी का मोटर आदि) क्योंकि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव अगर रहता है, तो ये उपकरण खराब हो सकते हैं या आपात की स्थिति बन सकती है. इसलिए 10-15 मिनट का इंतजार करें फिर चालू करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कड़कड़डूमा, नजफगढ़, नंद नगरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में 24 अक्टूबर को कटेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola