खबर की मुख्य बातें:
- TATA POWER-DDL 2 नवंबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित करेगा.
- बिजली कटौती सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच होगी, जिसमें शालीमार बाग में सबसे लंबी 5 घंटे की कटौती होगी.
- यह रखरखाव कार्य बिजली आपूर्ति और नेटवर्क सुरक्षा में सुधार के लिए किया जा रहा है, जिसमें ट्रांसफार्मर बदलना और कंडक्टर हटाना शामिल है.
- बादली, केशवपुरम, किराड़ी, मंगोलपुरी, मॉडल टाउन, नरेला, रोहिणी और शालीमार बाग के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे.
देश की राजधानी दिल्ली में वक्त के साथ आबादी में भी इजाफा हो रहा है, जिसका असर बिजली खपत पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली के क्षेत्रों में पहले से बेहतर, मजबूत, सुरक्षित और निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए आए दिन बिजली डिस्कॉम कंपनी अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य करती रहती है. इस कार्य के कारण उन इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए प्रभावित रहती है. इसी कड़ी में बिजली डिस्कॉम कंपनी TATA POWER DDL के अंतर्गत इलाकों में 2 नवंबर 2026 को बिजली सप्लाई बाधित रहने वाली है (TATA POWER – DDL Distribution System Outage Request From 02-Nov-2026), जिसकी सूचना डिस्कॉम कंपनी ने खुद आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दे दी है. प्रभावित इलाकों में दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाके शामिल है, आइए जानते हैं कहां-कहां रहेगा पावर कट?
किन इलाकों में गुल रहेगी 2 नवंबर को बिजली?
TATA POWER – DDL द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन के अनुसार, इस बिजली कटौती से दिल्ली के कई प्रमुख डिविजन प्रभावित होंगे. इनमें बादली (लेबर चौक का कुछ हिस्सा), केशवपुरम (शास्त्री नगर A-ब्लॉक, रामपुरा DDA LIG, KD ब्लॉक Ph-1 के हिस्से), किराड़ी (कराला, वर्धमान एन्क्लेव, मदनपुर के हिस्से), मंगोलपुरी (बुध विहार Ph-2 का हिस्सा), मॉडल टाउन (मुखर्जी नगर और H-ब्लॉक के हिस्से), नरेला (रामजनपुर गांव, A5 जनता फ्लैट्स के हिस्से), रोहिणी (सेक्टर-7 और बादली गांव के हिस्से) और शालीमार बाग (C&D ब्लॉक का हिस्सा) शामिल हैं. अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते तमाम जरूरी कार्य निपटा लें और कुछ काम को बिजली बहाल होने के बाद पूरा करें.
देखें शेड्यूल:-
कितनी देर के लिए गुल रहेगी बिजली?
अलग-अलग इलाकों में 2 नवंबर 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच 2 से 5 घंटे तक की बिजली कटौती होगी. सबसे लंबी कटौती शालीमार बाग (C&D ब्लॉक) में सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे (5 घंटे) तक रहेगी. इसके अलावा, केशवपुरम (रामपुरा DDA LIG), किराड़ी (मदनपुर), मंगोलपुरी (बुध विहार Ph-2), नरेला (रामजनपुर गांव व A5 जनता फ्लैट्स) और रोहिणी (बादली गांव) में 4 घंटे की बिजली कटौती निर्धारित की गई है. वहीं बादली, केशवपुरम के अन्य ब्लॉकों, किराड़ी (कराला), मॉडल टाउन और रोहिणी सेक्टर-7 में 2 से 3 घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी. टाइमिंग के हिसाब से काम की योजना बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे
बिजली आपूर्ति और नेटवर्क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए TATA POWER – DDL द्वारा विभिन्न प्रोजेक्ट व मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे. आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, इनमें नियमित रखरखाव (Planned Maintenance), मोबाइल DT रिमूवल (Mobile DT Removal), मालाड स्कीम प्रोजेक्ट कार्य, बेयर कंडक्टर रिमूवल, सेफ्टी के लिए BARE to HT ABC परिवर्तन (PSD work), ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट (Faulty Asset Rectification DT Replacement), और RMU चार्जिंग से जुड़े तकनीकी कार्य शामिल हैं. इन कार्य के पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया भी लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती से पहले कुछ जरूरी तैयारियां कर लें, ताकि बाद में आपको ज्यादा परेशान न होना पड़े. अगर आप सुबह कपड़े धोने की योजना बना रहे हैं या बेहतर रहेगा कि आप पावर कट से पहले ये काम कर लें या फिर जब बिजली बहाल हो जाए, तब. इतना ही नहीं, पावर कट से कुछ देर पहले पानी की टंकी भरना समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है. इतना ही नहीं, जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरण जैसे- एसी, फ्रिज, पानी का मोटर और हीटर आदि को चालू न करें, क्योंकि अगर मेंटेनेंस कार्य के चलते वोल्टेज में उतार चढ़ाव रहता है, तो आपके ये उपकरण खराब हो सकते हैं.
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
8 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
19 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
20 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
23 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines