खबर की मुख्य बातें:
- 19 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
- बिजली कटौती का मुख्य कारण वार्षिक निवारक रखरखाव और सिस्टम सुधार कार्य है.
- प्रभावित क्षेत्रों में दरियागंज, चांदनी चौक, कृष्णा नगर, मयूर विहार Phase I और II, कड़कड़डूमा, जीटी रोड, करावल नगर, शंकर रोड, यमुना विहार, नंद नगरी, पटेल नगर और लक्ष्मी नगर डिवीजन शामिल हैं.
- बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अलग-अलग इलाकों में भिन्न होगा, जिसमें कुछ क्षेत्रों में 2 से 3 घंटे की कटौती होगी.
देश की राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर और मजबूत बनाने की दिशा में विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली का कार्य किया जाता रहता है. इस कार्य को लेकर माना जाता है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण खपत में भी अच्छा-खासा इजाफा हुआ है, जिसके चलते पुरानी लाइनों पर लोड ज्यादा हो जा रहा है. ऐसे में लाइनों की मेंटेनेंस करके उन्हें बेहतर बनाने के लिए अलग बिजली डिस्कॉम कंपनी की टीम अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस का कार्य करती रहती है. इसी कड़ी में BSES के BYPL के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में 19 अक्टूबर 2026 को बिजली सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित और कब तक आएगी बिजली?
19 अक्टूबर को किन इलाकों में केटगी बिजली
19 अक्टूबर 2026 को बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख डिवीजनों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी. इसमें दरियागंज, चांदनी चौक, कृष्णा नगर, मयूर विहार Phase I और II, कड़कड़डूमा, जीटी रोड, करावल नगर, शंकर रोड, यमुना विहार, नंद नगरी, पटेल नगर और लक्ष्मी नगर डिवीजन शामिल हैं. इन डिवीजनों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्रों जैसे चांदनी चौक मुख्य बाजार, कैलाश नगर, पांडव नगर, आनंद विहार, बीडनपुरा-करोल बाग, जाफराबाद-मौजपुर, गढ़ी-गाजीपुर विलेज और प्रीत विहार-निर्माण विहार जैसे इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. अगर आपका घर भी इन इलाकों में आता है, तो बेहतर रहेगा कि टाइमिंग चेक कर पहले से ही जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि आपको बाद में परेशान न होना पड़े.
यहां देखें शटडाउन शेड्यूल
कितनी देर गुल रहेगी बिजली?
BSES द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कौटती का समय अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग निर्धारित किया गया है. मुख्य रूप से बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच रहेगा. ज्यादातर डिवीजनों (जैसे करावल नगर, शंकर रोड, यमुना विहार, नंद नगरी, पटेल नगर और लक्ष्मी नगर) में बिजली मुख्य रूप से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (3 घंटे) गुल रहेगी. वहीं दरियागंज, चांदनी चौक और कृष्णा नगर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कट रहेगा. कड़कड़डूमा और जीटी रोड में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक और मयूर विहार फेस I और II के कुछ हिस्सों में सुबह 10:10 से 12:10 और 11:10 से 13:10 बजे तक (2 घंटे) बिजली कटौती रहेगी.
बिजली कटौती के वक्त कौन-कौन से कार्य किए जाएंगे?
बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए यह शटडाउन किया जा रहा है. इस दौरान डिस्कॉम (DISCOM) टीमों द्वारा मुख्य रूप से वार्षिक निवारक रखरखाव (Annual Preventive Maintenance) और सिस्टम सुधार के कार्य (System Improvement Works) का कार्य करेगी. इससे भविष्य में बिजली के उपकरणों में आने वाली खराबी और ट्रिपिंग की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी. हो सकता है कि किसी कारण बिजली कटौता की समय बढ़ जाए, इसलिए पहले से ही जरूरी तैयारियां कर लेना बेहतर रहेगा.
क्या करें और क्या नहीं?
आपका एरिया प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो बेहतर रहेगा कि आप बिजली कटौती के टाइमिंग से पहले ही कपड़े धोने, नहाने, घर की सफाई आदि कार्य पहले ही निपटा लें, जिसमें पानी और लाइट की जरूरत पड़ती है. साथ ही, इस्तेमाल के बाद और उस दौरान पानी की टंकी भी भर लें, ताकि अगर मेंटेनेंस कार्य के कारण आपको पानी के लिए परेशान न होना पड़े. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत बिजली के भारी उपकरण चालू न करें, (जैसे- एसी, फ्रिज और मोटर) क्योंकि अगर किसी कारण से बिजली का वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपको बाद में परेशानी न हो.
- BSES (BYPL)- हेल्पलाइन- 19122
संबंधित खबरें
'न डरेंगे, न पीछे हटेंगे', अभिजीत दीपके बोले- कानूनी लड़ाई के लिए तैयार
5 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
1 day agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
1 day agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 day ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
1 day agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
1 day agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
1 day agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
2 days ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines