हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: बवाना, शाहदरा, शालीमार बाग समेत दिल्ली के इन इलाकों में 18 अगस्त को रहेगा पावर कट! चेक करें कहीं आपका एरिया भी तो नहीं शामिल

Delhi Mein 18 August ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली के कई इलाकों में 18 अगस्त 2026 को बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसका आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल BSES के BYPL और Tata Power-DDL द्वारा जारी कर दी गई है. जानिए आपका एरिया भी क्या इस लिस्ट में शामिल है या नहीं?

विज्ञापन
दिल्ली में 18 अगस्त को कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES/TATA)

राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से BSES और Tata Power-DDL द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग इलाकों में बिजली रखरखाव का कार्य किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए बिजली डिस्कॉम कंपनी बिजली लाइन को पहले से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में ये मेंटेनेंस कार्य कर रही है. इस मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्रभावित इलाकों में कई जरूरी कार्य किए जाते हैं, जिसकी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल संबिधित बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा जारी कर दी जाती है. BSES और Tata Power-DDL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and Tata Power-DDL on :- 18-08-2026) दिल्ली के कई इलाकों में घंटों शटडाउन रहेगा. आइए जानते हैं क्या आपका एरिया भी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं और कितनी देर बिजली सप्लाई बाधित रहने वाली है.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: आनंद विहार, करावल नगर समेत इन इलाकों में 17 अगस्त को बिजली

किन इलाकों में कटेगी बिजली

BSES के BYPL द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का असर पटेल नगर डिविजन के तहत प्रेम नगर-बलजीत नगर, ब्लॉक T-पंजाबी बस्ती-बलजीत नगर और ब्लॉक F-पंजाबी बस्ती-बलजीत नगर में रहेगा. वहीं करावल नगर डिविजन के विलेज-सभापुर-सोनिया विहार और कौशलपुरी-चावला फार्म-सोनिया विहार क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी. इसके अलावा, कड़कड़डूमा डिविजन के अंतर्गत विश्वास नगर एक्सटेंशन-शाहदरा तथा अर्जुन नगर ईस्ट-शाहदरा के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी.

विज्ञापन

वहीं, Tata Power-DDL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की बात करें, तो मंगोलपुरी डिविजन में भल्ला फैक्ट्री HGI लेबर कॉलोनी का हिस्सा और कृष्ण विहार में शटडाउन जारी रहेगा. इसके साथ ही, बवाना डिविजन सुल्तानपुर गांव, पूठ गांव का हिस्सा और महावीर विहार कॉलोनी का हिस्सों में भी बिजली कटौती देखने को मिलेगी. इसके अलावा शालीमार बाग डिवीजन भी प्रभावित रहेगा, इसके अंतर्गत प्रधान एन्क्लेव का हिस्सा और खड्डा कॉलोनी ओ/डी का हिस्सा और मॉडल टाउन डिवीजन के मुखर्जी नगर में भी बिजली कटौती देखने को मिलेगी.

देखें शेड्यूल

BSES-BYPL

विज्ञापन

Tata Power-DDL

कितने देर कटेगी बिजली?

यह रखरखाव शटडाउन अलग-अलग समय स्लॉट में किया जाएगा. BYPL के अंतर्गत पटेल नगर के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. करावल नगर डिवीजन के इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी. कड़कड़डूमा डिवीजन से जुड़े इलाकों में शटडाउन का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

वहीं Tata Power-DDL on वाले क्षेत्रों की बात करें, तो मंगोलपुरी डिवीजन में सुबह 10:30 और 11 बजे से 12:30 और 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा. वहीं, बवाना डिविजन सुल्तानपुर गांव, पूठ गांव में 6 घंटे बिजली सेवाएं बंद रहेंगी, इस इलाके में सुबह 10 बजे से कार्य शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है. वहीं बवाना के कृष्ण विहार में 4 घंटे के लिए पावर कट रहेगा, जो कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है. मॉडल टाउन की बात करें, तो मॉडल टाउन डिवीजन की तो मुखर्जी नगर में कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा और शालीमार बाग के प्रधान एन्क्लेव में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक काम चलेगा वहीं, खड्डा कॉलोनी में सुबह 11:00 से 1 बजे तक बिजली सेवाएं बाधित रहेंगी.

शटडाउन के समय कौन सा काम होगा?

बिजली कटौती के दौरान बिजली नेटवर्क के अपग्रेडेशन और मीटर बदलने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा. कई इलाकों में स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट (Smart Meter Replacement) डीटी मीटर एवं सीटी रिप्लेसमेंट (Dt Meter / CT Replacement) का काम किया जाएगा. साथ ही, कुछ इलाकों में Ht ABC इंस्टॉलेशन का प्रोजेक्ट वर्क (Project Work Ht ABC Installation), खराब एसेट (Dt) को ठीक करना/बदलना (Faulty Asset  Rectification Dt Replacement), मलाड स्कीम के लिए प्रोजेक्ट वर्क (Project Work For Malad Scheme), लोड कम करने के लिए Dt की क्षमता बढ़ाना (Load Mitigation Dt Augmentation), खराब एसेट नेटवर्क चार्जिंग को ठीक करना ( Faulty Asset  Rectification Network Charging), Dt चार्जिंग का प्रोजेक्ट वर्क (Project Work Dt Charging), Rmu और Dt चार्जिंग का प्रोजेक्ट वर्क (Project Work Rmu & Dt Charging) का कार्य किया जाएगा.

विज्ञापन

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका घर में इन एरिया में आता है, तो बेहतर रहेगा कि मेंटेनेंस कार्य के शुरू होने से पहले आप कुछ जरूरी कार्य निपटाले, ताकि आपको परेशान न होना पड़े. निर्धारित बिजली कटौती से पहले पानी की टंकी भर लें और जरूरी बिजली उपकरणों जैसे मोबाइल, इन्वर्टर को चार्ज कर लें. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई दोबारा बहाल हो जाए, तो तुरंत फ्रिज, एसी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके भारी बिजली उपकरण खराब हो सकते हैं. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित बिजली डिस्कॉम कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें.

BSES- WhatsApp हेल्पडेस्क 8745999808 पर संपर्क करें या टोल-फ्री 24/7 हेल्पलाइन 19122 पर कॉल करें.

विज्ञापन

Tata Power-DDL- 24/7 हेल्पलाइन 19124 पर कॉल करें.

यह भी पढ़ें:  दिल्ली ऑटो यूनियन का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, जानिए क्या है ड्राइवर्स की बड़ी मांगें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola