Delhi Power Cut Alert: आनंद विहार, करावल नगर समेत इन इलाकों में 17 अगस्त को बिजली रहेगी गुल; अभी चेक करें मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल
Delhi Mein 17 August ko Kahan Kategi Bijli: राजधानी दिल्ली में 17 अगस्त को BYPL के अंतर्गत कुछ इलाकों में अलग-अलग समय के लिए बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली है, जिसका कारण जरूरी बिजली मेंटेनेंस है. जानिए कहीं आपका एरिया भी तो लिस्ट में शामिल नहीं.
Written By: Azhar Naim|Updated: Aug 16, 2026 15:42
Edited By : Azhar Naim|Updated: Aug 16, 2026 15:42
Share :
17 अगस्त को दिल्ली में कहा कटेगी बिजली? (Image:AI/Pexels)
---विज्ञापन---
दिल्ली में बीते बीते कई हफ्तों से बिजली मेंटेनेंस का कार्य अलग-अलग बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है. इसका उद्देश्य बिजली सप्लाई को मजबूत और सुरक्षित बनाए रखना है. इसकी कड़ी में BSES के अंतर्गत आने वाले BYPL भी अपनी डिविजन के कई इलाकों में रखरखाव कार्य को लेकर आए दिन शटडाउन शेड्यूल जारी करता रहता है, ताकि लोग होने जा रहे मेंटेनेंस कार्य की जानकारी पहले ही ले हैं और रखरखाव कार्य के दौरान जब बिजली कटे, तो उससे पहले स्थानीय लोग तमाम जरूरी काम कर लें. BYPL ने 17 अगस्त 2026 को लेकर कई इलाकों के लिए आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 17-08-2026) जारी किया है, इसलिए बेहतर रहेगा कि पावर कट से पहले आप अपने एरिया का नाम जान लें.
बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को दिल्ली के कुछ प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. कड़कड़डूमा डिवीजन के तहत अशोका निकेतन-आनंद विहार में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं, करावल नगर डिविजन के अंतर्गत ब्लॉक ए-प्रकाश विहार-करावल नगर, ब्लॉक बी-भगत सिंह कॉलोनी-करावल नगर, ब्लॉक बी-प्रकाश विहार-करावल नगर, ब्लॉक सी-प्रकाश विहार-करावल नगर, ब्लॉक बी-करावल नगर (देहरोटी) और ब्लॉक के-करावल नगर (देहरोटी) में भी बिजली सप्लाई कुछ देर के लिए बंद रहेगी.
कितनी देर कटी रहेगी बिजली?
आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग समय पर अलग-अलग इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रहने वाली जिसका उद्देश्य बेहतर बिजली सप्लाई देना है. कड़कड़डूमा (अशोका निकेतन-आनंद विहार) क्षेत्र में बिजली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यानी कुल 3 घंटे के लिए बंद रहेगी. वहीं करावल नगर डिविजन के सभी संबंधित ब्लॉकों में मेंटेनेंस का काम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक यानी कुल 2 घंटे तक चलेगा. अगर आपका भी घर इन एरिया में आता है, तो आप कटौती से पहले ही जरूरी काम कर लें.
---विज्ञापन---
कौन-कौन सा काम होगा
बिजली कटौती के दौरान BYPL की तकनीक टीमों द्वारा बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा. कड़कड़डूमा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर रिप्लेसमेंट (Smart Meter Replacement) का कार्य किया जाएगा. दूसरी ओर, करावल नगर डिविजन में डीटी मीटर/सीटी रिप्लेसमेंट (DT Meter/CT Replacement) का काम पूरा किया जाएगा, ताकि ट्रांसफार्मर और पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूती बढ़ाई जाए.
क्या करें और क्या नहीं?
अगर आपका एरिया भी जारी शटडाउन शेड्यूल में दर्ज है, तो बेहतर रहेगा कि निर्धारित पावर कट से पहले आप पानी की टंकी भर लें और कपड़े आदि धो लें. इसके अलावा मोबाइल समेत अन्य बिजली उपकरणों को चार्ज कर लें. इतना ही नहीं, बिजली सप्लाई बहाल होने के 10-15 मिनट बाद ही भारी बिजली उपकरणों- जैसे एसी, फ्रिज आदि का चालू करें, क्योंकि बिजली बहाल होते ही अगर वोल्टेज में उतार- चढ़ाव हुआ तो, आपके घर के महंगे सामान खराब हो सकते हैं और कोई घटना भी हो सकती है.
हिंदी न्यूज़/प्रदेश/दिल्ली/Delhi Power Cut Alert: आनंद विहार, करावल नगर समेत इन इलाकों में 17 अगस्त को बिजली रहेगी गुल; अभी चेक करें मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल