हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Power Cut Alert: नंद नगरी, पीतमपुरा, शालीमार बाग समेत दिल्ली के कई इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली! अभी चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 15 October ko Kahan Kategi Bijli: दिल्ली में 15 अक्टूबर 2026 को कई इलाकों में बिजली सप्लाई घंटों के लिए गुल रहने वाली है, जिसकी जानकारी खुद BSES और TATA POWER -DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है.

विज्ञापन
दिल्ली में 15 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES/TATA)

खबर की मुख्य बातें:

  • 15 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली रखरखाव के कारण आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
  • TATA POWER-DDL और BYPL द्वारा शालीमार बाग, मयूर विहार I और II, मंगोलपुरी, नंद नगरी, और दरियागंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव कार्य किया जाएगा.
  • बिजली कटौती का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक अलग-अलग डिवीजनों के अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसकी टाइमिंग 2 से 4 घंटे तक होगी.
  • रखरखाव के दौरान प्रीवेंटिव मेंटेनेंस, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन, खराब एसेट की मरम्मत, और नए DT लगाने जैसे कार्य किए जाएंगे.

राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली रखरखाव से जुड़ा कार्य किया जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती आबादी के कारण खपत में भी अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में बिजली की पुरानी लाइनों पर ज्यादा लोड न पड़े और लोगों को सुरक्षित और बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके, इसके लिए बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA POWER-DDL आए दिन बिजली मेंटेनेंस से जुड़ा कार्य अपने अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कराती रहती है, जिस दौरान उन इलाकों में बिजली गुल रहती है. इसी कड़ी में 15 अक्टूबर 2026 को (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL and TATA POWER-DDL on :- 15-10-2026) दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ती प्रभावित रहने वाली है. आइए जानते हैं किन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, कब तक गुल रहेगी और क्या कार्य किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: शालीमार बाग, मंगोलपुरी, नंद नगरी समेत दिल्ली के कई इलाकों में रहेगा 14 अक्टूबर को पावर कट! चेक करें प्रभावित एरिया के नाम

विज्ञापन

किन इलाकों में 15 अक्टूबर को कहां गुल रहेगी बिजली?

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 15 अक्टूबर 2026 को TATA POWER – DDL और BYPL द्वारा रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत TATA POWER – DDL में आने वाले शालीमार बाग, मॉडल टाउन, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, और बादली के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी. इसके अलावा, BYPL क्षेत्र के मयूर विहार I और II, करावल नगर, यमुना विहार, नंद नगरी, शंकर रोड और दरियागंज के मुख्य इलाके इस शटडाउन से प्रभावित रहेंगे. आपकी सुविधा के लिए हम नीचे आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल अपलोड कर रहे हैं, जिसमें आप अपना एरिया का नाम चेक कर सकेंगे.

BSES-BYPL के अंतर्गत

TATA POWER-DDL के अतंर्गत प्रभावित इलाकें

कितनी देर गुल रहेगी बिजली?

बिजली कटौती का समय अलग-अलग डिवीजनों के हिसाब से तय किया गया है. BYPL के मयूर विहार 1 और 2 डिवीजन में पावर कट सुबह 10:01 बजे से दोपहर 13:01 बजे तक रहेगा. इसके अलावा नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में बिजली कटौती का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 13:30 बजे (3 घंटे) तक निर्धारित किया गया है. वहीं, दरियागंज डिवीजन के अंतर्गत इलाकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:00 बजे तक (2 घंटे) बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है. TATA POWER-DDL के शालीमार बाग में बिजली सप्लाई सुबह 8:00 बजे और 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और 13:00 बजे के बीच गुल रहने वाली है, ध्यान रखें टाइमिंग इलाकों के हिसाब से अलग-अलग है. बवाना और किराड़ी के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से दोहपर 14: 30 और 16:00 बजे तक और मंगोलपुरी और बवाना के आधीन क्षेत्रों में 11:00, 14:00 बजे से 15:00 बजे, 13:00 बजे और 16:00 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली गुल रहेगी. अगर आपका एरिया भी इन डिवीजन में आता है, तो कटौती से पहले कुछ जरूरी काम पहले ही निपटा लें.

विज्ञापन

पावर कट के दौरान कौन से कार्य होंगे?

बिजली कटौती के दौरान BSES और TATA POWER-DDL की टीमें लाइन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य करेंगी. BYPL के मयूर विहार, नंद नगरी, यमुना विहार, शंकर रोड और करावल नगर डिवीजनों में प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (Preventive Maintenance) काम किया जाएगा. वहीं, दरियागंज डिवीजन के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन (Smart Meter Installation) का कार्य होना है. TATA POWER-DDL के खराब एसेट को ठीक करना / RMU बदलना- योजनाबद्ध रखरखाव (Faulty Asset Rectification Rmu Replacement, Planned Maintenance), खराब एसेट को ठीक करना- मालाड स्कीम (Faulty Asset Rectification- Malad Scheme), Ht ABC की मरम्मत, प्रोजेक्ट का काम (Faulty Asset Rectification- Ht ABC Repair), बेयर (नंगे तार) से Ht ABC में बदलना (Project Wrok Bare To Ht ABC), लोड कम करना, Lt ABC बिछाना (Load Mitigation Lt ABC Laying), DT लगाना (Project Work Dt Installation) जैसे कार्य किए जाएंगे.

बिजली कटौती के समय क्या करें और क्या नहीं?

आपका घर पर भी प्रभावित एरिया की लिस्ट में शामिल है, तो आप बिजली कटौती से पहले कपड़े धोने, पानी की टंकी भरने, मोबाइल आदि चार्ज करने और नहाने जैसे काम पहले ही कर लें, ताकि कटौती के कारण पानी की कमी समस्या न पैदा हो. इसके अलावा जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरण, जैसे फ्रिज, एसी, मोटर को न चालू करें, क्योंकि मेंटेनेंस कार्य के कारण अगर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो ये चीजें खराब हो सकती हैं. इसलिए आपको चाहिए कि आप बिजली आने के 10-15 मिनट बाद ही इन चीजों को चालू करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: करावल नगर, दरियागंज, नंद नगरी समेत दिल्ली के इन इलाकों में 13 अक्टूबर को रहेगा पावर कट! अभी चेक करें अपना एरिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola