Delhi Power Cut Alert: करोल बाग, मयूर विहार, सदर बाजार समेत दिल्ली के इन इलाकों में 14 अगस्त को रहेगा पावर कट! कहीं आपका एरिया तो नहीं?

Delhi Mein 14 August ko Kahan Kategi Bijli: 14 अगस्त को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बिजली सेवाएं बाधित रह सकती हैं, क्योंकि BSES के BRPL ने कई इलाकों के लिए मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है.

Delhi Power Cut 14 August

दिल्ली में 14 अगस्त को कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/BSES)

राजधानी दिल्ली में कल यानी 14 अगस्त को BSES के BRPL द्वारा कई डिविजनों में रखरखाव कार्य होना है, इसके चलते कई इलाकों में बिजली सेवाएं अलग-अलग समय के लिए बाधित रहने वाली हैं. BRPL द्वारा जारी मेंटेनेंस (Maintenance Shutdown Schedule for BYPL on :- 14-08-2026) करोल बाग, मायूर विहार समेत दिल्ली के कई घनी आबादी वाले इलाकें शामिल है. बता दें कि बिजली मेंटेनेंस कार्य राजधानी दिल्ली में बीते कई हफ्तों से अलग-अलग दिन, अलग-अलग समय में किया जा रहा है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अपना एरिया भी चेक कर लें, ताकि आखिर वक्त में आपको परेशान न हो ना पड़े.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में 14 अगस्त को गुल रहेगी बिजली

BYPL द्वारा जारी मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसमें मयूर विहार फेज 3 (पॉकेट B8), गुरु तेग बहादुर एनक्लेव (दिल्ली जल बोर्ड MIG फ्लैट्स पॉकेट A व गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पॉकेट A), और शाहदरा के श्री राम नगर (ब्लॉक B, J, F) व शाहदरा मेट्रो स्टेशन क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा सदर बाजार (अहाता केदारा ब्लॉक J व DDA पुलिस क्वार्टर्स), चांदनी चौक (टाउन हॉल-कूचा नटवा, मैन बाजार-मालीवाड़ा व हौज काजी), पटेल नगर व बलजीत नगर का प्रेम नगर इलाका, गोकुलपुरी (बृजपुरी ब्लॉक A व B), चांद बाग (ब्लॉक F), करोल बाग (देव नगर ब्लॉक 2B, 1B, 6B, 7B व रहगर पुरा), राम विहार (ब्लॉक B व D – अंबेडकर नगर इंडस्ट्रियल एरिया), जगदंबा कॉलोनी-गोकुलपुरी और लोनी रोड जवाहर नगर (अंबेडकर विहार ब्लॉक C) में बिजली कटौती होगी. अगर आपका भी इन एरिया में रहते हैं, तो कटौती से पहले तमाम जरूरी कार्य निपटा लें.

कितनी देर के लिए कटेगी बिजली?

अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस का काम अलग-अलग समय स्लॉट में पूरा किया जाएगा. जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, सदर बाजार और चांदनी चौक के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (3 घंटे) बिजली रखरखाव कार्य चलेगा. प्रेम नगर (पटेल नगर) में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कट रहेगा. गुरु तेग बहादुर एनक्लेव, गोकुलपुरी, करोल बाग, चांद बाग और जवाहर नगर क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और जीटीबी एनक्लेव के कुछ हिस्सों में दोपहर 2:00 बजे (11:00 से 14:00) तक आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा, शाहदरा (श्री राम नगर) में सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक और मयूर विहार फेज 3 में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक शटडाउन शेड्यूल किया गया है.

विज्ञापन

देखें शटडाउन शेड्यूल

शटडाउन के समय कौन सा कार्य किया जाएगा

BSES Yamuna Power Limited (BYPL) द्वारा यह शटडाउन बिजली नेटवर्क के सुधार, सुरक्षा और अपग्रेडेशन कार्य के लिए लिया जा रहा है. इस दौरान मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन व रीप्लेसमेंट, DT मीटर / CT रीप्लेसमेंट , सिविल वर्क और लोड बैलेंसिंग (Load Balancing) का काम किया जाएगा. बता दें कि हर इलाके में अलग-अलग कार्य होने हैं, इसलिए हमने ऊपर जारी शटडाउन शेड्यूल अपलोड कर दिया है, ताकि आप जान सकें कि आपके एरिया में कौन सा कार्य होना है. इसके अलावा बेहतर रहेगा कि अगर आपका एरिया लिस्ट में शामिल हैं, तो कटौती से पहले पानी की टंकी, मोबाइल आदि उपकरणों को पहले ही चार्ज कर लें. साथ ही, जब बिजली सप्लाई सामान्य हो जाए, तो अचानक भारी बिजली उपकरणों का इस्तेमाल न करें, बल्कि 5-10 मिनट बाद ही उन्हें यूज करें, ताकि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की स्थिति में कोई परेशानी न हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ